समाचार रायपुर छत्तीसगढ़
भामा साहू
प्रथम दस्तक PDT न्यूज़

रायपुर 05 नवंबर 2024 रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा ने आज मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड एवं महामाया मंदिर वार्ड में जनसंपर्क किया। कांग्रेस वरिष्ठ नेता कुलदीप सिंह जुनेजा, विधायक ओंकार साहू पूर्व विधायक चंद्रदेव राय रायपुर जिला प्रभारी प्रतिमा चंद्राकर भी जनता से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील किये। इस दौरान आकाश शर्मा ने कहा कि भाजपा ने निष्क्रिय प्रत्याशी सुनील सोनी को मैदान में उतारा है सुनील सोनी जहां भी जनसंपर्क में जा रहे हैं जनता उनसे महापौर और सांसद कार्यकाल का हिसाब पूछ रहे हैं। भाटा गांव में जनसंपर्क के दौरान सुनील सोनी का जमकर विरोध हुआ है वहां पर सुनील सोनी और उनके कार्यकर्ता, मतदाताओं के उपर भड़क रहे थे यही भाजपा नेताओं का चरित्र हैं।

आकाश शर्मा ने कहा कि सुनील सोनी यदि सक्रिय रहते तो भाजपा उनकी सांसद की टिकट नहीं काटती। भाजपा के नेता और कार्यकर्ता दबे जुबान से सुनील सोनी को प्रत्याशी बनाए जाने का विरोध कर रहे हैं। दक्षिण की जनता परिवर्तन के मूड में है। दक्षिण में बदलाव होगा कांग्रेस के पक्ष में लोगों का रुझान है। जनता मुझे आशीर्वाद दे रही है।

धनंजय सिंह ठाकुर
वरिष्ठ प्रवक्ता
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed