भामा साहू संवाददाता रायपुर छत्तीसगढ़ भारतीय रिजर्व बैंक आर बी आई इस वर्ष 90 वी वर्ष गांठ मना रहा है इस विशेष अवसर पर वर्ष पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला की एक भाग के रूप में बैंक ने अंडर ग्रैजुएट छात्राओं लिए के लिए आर बी आई 90 क्विज नामक एक राष्ट्रव्यापी सामान्य ज्ञान पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता शुरू की है आरबीआई 90 क्विज पर आधारित प्रतियोगिता है इसको कई चरणों में आयोजित की जा रही है ऑनलाइन चरण 19 से 21 सितंबर 2024 को आयोजित किया गया था ऑनलाइन चरण में प्रदेश भर में प्रदर्शन के आधार पर राज्य स्तरीय राउंड में भाग लेने के लिए कॉलेज के टीमों का चयन किया गया। छत्तीसगढ़ की लिए आरबीआई 90 क्विज का राज्य स्तरीय राउंड होटल बेबीलोन इंटरनेशनल में आयोजित किया गया जिसमें 90 टीमों के 180 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया एन आई टी रायपुर की टीम जिसमें प्रभात शर्मा एवं शिवांश पटले शामिल थे और विजेता बनें। इसके बाद आईसीएफएआई महाविद्यालय की टीम जिसमें आदित्य सिंह और सृष्टि शर्मा और सीएसवीटीयू की टीम जिसमें अर्पण ताम्रकार क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रही। शीर्ष तीन टीमों के लिए पुरस्कार क्रमशः रु 2 लाख, रु डेढ़ लाख,रु 1 लाख है। विजेता टीम अब 21 नवंबर 2024 से 4 दिसंबर 2024 के बीच होने वाले जोनल राउंड में प्रतिस्पर्धा में भाग लेगा। राष्ट्रीय फाइनल दिसंबर 2024को मुंबई में आयोजित किया जाएगा। भामा साहू संवाददाता रायपुर छत्तीसगढ़ 8689975743 Post Views: 126 Post navigation **परिवहन विभाग में सड़क से लेकर दफ्तर तक सिर्फ वसूली चल रही* * *डबल इंजन की सरकार में दो परिवहन विभाग चल रहे हैं एक सरकारी, दूसरा गैर सरकारी दोनों का काम सिर्फ वसूली करना* नौकरी लगाने के नाम से लाखो रूपया लेकर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार थाना जांजगीर पुलिस की त्वरित कार्यवाही*