संपादक मनोज वर्मा स्वतंत्र की रिपोर्ट प्रथम दस्तक PDT न्यूज़ चैनल एवं पोर्टल। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अध्यक्ष खोड़स राम कश्यप जी के नेतृत्व वाली केंद्रीय, महिला, युवा कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह 15 नवंबर 2024 दिन शुक्रवार को अर्जुनी राज के अर्जुनी में स्वामी आत्मानंद शास. उच्च. माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में दोपहर 1 बजे से आयोजित किया गया है। इस अवसर पर 10 राज के राजप्रधानों सहित केंद्रीय , महिला,एवं युवा कार्यकारिणी टीम के सभी पदाधिकारी इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे । साथ साथ समाज में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए कई विभूतियों को सम्मानित भी किया जाएगा। तत्पश्चात केंद्रीय अध्यक्ष महोदय जी का उद्बोधन होगा । इस अवसर पर केंद्रीय अध्यक्ष खोड़स राम कश्यप ने प्रेस वार्ता को जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज एक नया अध्याय की शुरुआत करने की दिशा में अग्रसर है और हमारी टीम ऊर्जा और जोश के साथ समाज को नई दिशा देने में कारगर साबित होंगे । टीम में सभी चुनिंदा पदाधिकारियों को पद दिया गया है जो लगातार समाज को आगे बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे है हमारी टीम शिक्षा , उद्योग, रोजगार , स्वास्थ, समाज को एकत्र करने एवं सभी क्षेत्रों में कार्य करेगी। राज्य और समाज को एक नया आयाम मिलेगा । श्री कश्यप जी ने बताया कि सभी 10 राज में राज अधिवेशन 22 दिसंबर से 16 फरवरी तक सभी 9 राज में राज अधिवेशन किया जाएगा एवं 22 एवं 23 फरवरी को रायपुर में महा अधिवेशन छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज का होने जा रहा है क्रमशः सभी राज में इस प्रकार राज अधिवेशन होगा पाटन राज 22 दिसंबर, अर्जुनी राज 29 दिसंबर , चंदखुरी राज 5 जनवरी, तिल्दा राज 12 जनवरी ,धमधा राज 18 जनवरी ,दुर्ग राज 2 फरवरी ,पलारी राज 9 फरवरी ,धरसीवां राज 16 फरवरी ,एवं महा अधिवेशन 22 – 23 फरवरी 2025 को दो दिवसीय रायपुर राज में संपन्न होगा। यह जानकारी देते हुए श्री कश्यप जी ने छत्तीसगढ़ में ही नहीं अपितु पूरे भारत में मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज अपनी एक अलग पहचान रखती है हमारे समाज में स्वतंत्रता सेनानी से लेकर बड़े बड़े पदों पर राजनीति हो या प्रशासनिक अपनी जगह बनाया है और समाज का नाम रोशन किया है इसी दिशा में काम करके समाज को ऊंचाइयों तक पहुंचाने का काम करने के लिए टीम एक होकर काम करेगी अंत में श्री कश्यप जी ने सभी स्वजातीय बंधुओं को सादर आमंत्रित करते हुए इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने की अपील किया । मनोज वर्मा स्वतंत्र वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी प्रथम दस्तक PDT न्यूज़ चैनल एवं पोर्टल पर समाचार एवं विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें। 7691975743 Post Views: 86 Post navigation **छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय , महिला,युवा कार्यकारिणी टीम का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह अर्जुनी (अर्जुनी राज )में आज होगा आयोजन ।** मनोज वर्मा (स्वतंत्र) Blockbuster film Pushpa 2: ‘पुष्पा 2’ के निर्माताओं को राजपूत नेता ने दी पीटने की धमकी,क्षत्रियों को अपमान करने का लगाया आरोप जानिए पूरी खबर