समाचार प्रथम दस्तक PDT न्यूज़
चैनल एवं पोर्टल

छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अध्यक्ष खोड़स राम कश्यप जी के नेतृत्व वाली केंद्रीय, महिला, युवा कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह 15 नवंबर 2024 दिन शुक्रवार को अर्जुनी राज के अर्जुनी में स्वामी आत्मानंद शास. उच्च. माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में दोपहर 1 बजे से आयोजित किया गया है।
इस अवसर पर 10 राज के राजप्रधानों सहित केंद्रीय , महिला,एवं युवा कार्यकारिणी टीम के सभी पदाधिकारी इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे । साथ साथ समाज में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए कई विभूतियों को सम्मानित भी किया जाएगा। तत्पश्चात केंद्रीय अध्यक्ष महोदय जी का उद्बोधन होगा । इस अवसर पर केंद्रीय अध्यक्ष खोड़स राम कश्यप ने प्रेस वार्ता को जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज एक नया अध्याय की शुरुआत करने की दिशा में अग्रसर है और हमारी टीम ऊर्जा और जोश के साथ समाज को नई दिशा देने में कारगर साबित होंगे । टीम में सभी चुनिंदा पदाधिकारियों को पद दिया गया है जो लगातार समाज को आगे बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे है हमारी टीम शिक्षा , उद्योग, रोजगार , स्वास्थ, समाज को एकत्र करने एवं सभी क्षेत्रों में कार्य करेगी। राज्य और समाज को एक नया आयाम मिलेगा । श्री कश्यप जी ने बताया कि सभी 10 राज में राज अधिवेशन 22 दिसंबर से 16 फरवरी तक सभी 9 राज में राज अधिवेशन किया जाएगा एवं 22 एवं 23 फरवरी को रायपुर में महा अधिवेशन छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज का होने जा रहा है क्रमशः सभी राज में इस प्रकार राज अधिवेशन होगा पाटन राज 22 दिसंबर, अर्जुनी राज 29 दिसंबर , चंदखुरी राज 5 जनवरी, तिल्दा राज 12 जनवरी ,धमधा राज 18 जनवरी ,दुर्ग राज 2 फरवरी ,पलारी राज 9 फरवरी ,धरसीवां राज 16 फरवरी ,एवं महा अधिवेशन 22 – 23 फरवरी 2025 को दो दिवसीय रायपुर राज में संपन्न होगा। यह जानकारी देते हुए श्री कश्यप जी ने छत्तीसगढ़ में ही नहीं अपितु पूरे भारत में मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज अपनी एक अलग पहचान रखती है हमारे समाज में स्वतंत्रता सेनानी से लेकर बड़े बड़े पदों पर राजनीति हो या प्रशासनिक अपनी जगह बनाया है और समाज का नाम रोशन किया है इसी दिशा में काम करके समाज को ऊंचाइयों तक पहुंचाने का काम करने के लिए टीम एक होकर काम करेगी अंत में श्री कश्यप जी ने सभी स्वजातीय बंधुओं को सादर आमंत्रित करते हुए इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने की अपील किया ।

मनोज वर्मा स्वतंत्र
वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी
समाचार एवं विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें 8689975743

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed