छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों द्वारा एक महिला की हत्या कर दी गई। महिला पर नक्सलियों ने पुलिस मुखबिर होने का आरोप लगाया और उसे मौत के घाट उतार दिया गया। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों द्वारा एक महिला की हत्या कर दी गई। महिला पर नक्सलियों ने पुलिस मुखबिर होने का आरोप लगाया और उसे मौत के घाट उतार दिया गया। मरने वाली महिला मद्देड़ पुलिस थाना क्षेत्र की रहने वाली है। इस तरह की घटनाएं नक्सली इलाकों में आए दिन होती रहती हैं। पुलिस ने बताया कि इस साल इस घटना के साथ ही बीजापुर सहित सात जिलों वाले बस्तर में नक्सलियों द्वारा 60 से अधिक लोगों की हत्याएं कर दी गई हैं। पहाड़ी पर ले जाकर, घोंटा गला एक अधिकारी ने बताया कि शुरूआती जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने मद्देड़ पुलिस थाना क्षेत्र के लादेड़ गांव से यालम सुकरा को शनिवार को अगवा किया और उसे पास की एक पहाड़ी पर ले गए। अधिकारी ने बताया कि सुकरा की गला घोंटकर हत्या कर दी गई और नक्सलियों ने उसकी लाश को इलाके में ही छोड़ दिया और वहां से भाग गए। पुलिस को घटनास्थल के पास से एक पर्चा भी बरामद हुआ है। Post Views: 76 Post navigation CG News: धान उपज केन्द्र में लगी भीषण आग, कार्यालय हुआ खाक Cm विष्णुदेव साय ने PM से की मुलाकात, अबूझमाड़ मुठभेड़ पर चर्चा की,पूरी खबर पढ़िए….