महिंद्रा स्पंज एवम पावर लिमिटेड केऍम डी दीपेश अग्रवाल ,बीएमओ  उमा पैकरा एवं अतिथियों ने विधिवत पूजन कर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र तिल्दा में फीता काटकर वाटर कूलर का शुभारंभ किया ।तिल्दा नेवरा स्वास्थ केंद्र में प्रतिदिन हजारो की संख्या में मरीजों का आना जाना होता है हैं गर्मी में पीने के पानी की समस्या को देखते हुए यहाँ महिंद्रा स्पंज एवम पावर लिमिटेड के सौजन्य से वाटर कूलर लगाया गया है आपको बता दे की इस वाटर कूलर में गरम ,ठंडा और नार्मल पानी निकलता है(Water cooler installed in Community Health Center…)

 

 

 

सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में लगा वाटर कूलर
सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में लगा वाटर कूलर

 

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन,छत्तीसगढ़ इकाई तथा महिंद्रा स्पंज एवम पावर लिमिटेड के संयुक्त तत्वाधान में अलग-अलग स्थानों पर चार वाटर कूलर लगेंगे ,इसकी घोषणा ईश्वर प्रसाद अग्रवाल ने किया , ,बीएमओ श्उमा पैकरा ने महिंद्रा परिवार को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि पहले भी जनता की सेवा एवं लोकहित के अनेक कार्य महिंद्रा परिवार ने किए हैं साथ ही सामाजिक कार्य में भी महती भूमिका निभा रहे हैं इस परिवार को बहुत-बहुत साधुवाद ।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अग्रवाल समाज के वरिष्ठ नागरिक ,महिंद्रा स्पंज एवम पावर लिमिटेड के ,आर. के. तिवारी ,श्रीनिवास राव ,ममता सुनानी ,अविनाश ,डॉ सरोज गंधर्व , सामुदायिक स्वास्थ केंद्र तिल्दा के डॉक्टर्स ,नर्स और कर्मचारीगण के साथ शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे(Water cooler installed in Community Health Center…)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*ग्राम पंचायत मसोरा में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर श्रमिकों के लिए विधिक जागरूकता शिविर* *प्रथम १० तक न्यूज़ रानू ध्रुव जिला ब्यूरो चीफ कोंडागांव* *कोण्डागांव 01 मई 2026/* अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली/राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के दिशा निर्देशानुसार एवं *माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्री खिलावन राम रिंगरी* के मार्गदर्शन एवं *सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव कु० गायत्री साय* के नेतृत्व में *प्रतिधारक अधिवक्ता श्री सुरेन्द्र भट्ट एवं अधिकार मित्र रंजन बैध व लोकेश यादव* के द्वारा ग्राम पंचायत मसोरा में एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के श्रमिकों, कृषकों, महिलाओं एवं असंगठित क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों को उनके विधिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूकता करना था। कार्यक्रम के दौरान *प्रतिधारक अधिवक्ता श्री सुरेन्द्र भट्ट* ने बताया कि प्रत्येक श्रमिकों को समान कार्य के लिए समान वेतन प्राप्त करने का अधिकार है तथा किसी भी प्रकार के शोषण के विरूद्ध वह विधिक सहायता प्राप्त कर सकता है। साथ ही न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, कार्यस्थल पर सुरक्षा, बोनस, मातृत्व लाभ, पेंशन योजनाएं तथा श्रमिकों के लिए उपलब्ध विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए, श्रमिकों को ई-श्रम पोर्टल में पंजीयन के लाभों, आयुष्यमान भारत योजना एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही महिला श्रमिकों के लिए विशेष सत्र आयोजन किया गया, जिसमें कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संरक्षण, मातृत्व अवकाश एवं महिला सुरक्षा कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर सरपंच, सचिव व बड़ी संख्या में युवा, महिलाओं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।