समाचार रायपुर
छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज रायपुर राज के राज प्रधान सम्माननीय श्री जागेश्वर प्रसाद वर्मा जी ने 8 दिसंबर को रायपुर डंगनिया स्थित चंद्राकर छात्रावास में केंद्रीय अध्यक्ष मान श्री खोड़स राम कश्यप जी की मुख्य अतिथ्य में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय कार्यकारणीय , केन्द्रीय युवा अध्यक्ष मान. चंद्रकांत वर्मा जी ,केंद्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती सरिता बघेल जी, एवं समस्त दसों राज के सम्माननीय राज प्रधानों ने कार्यक्रम में शिरकत की रायपुर राज के लगातार दूरी बार राज प्रधान निर्वाचित होने पर श्री जागेश्वर प्रसाद वर्मा जी को सभी पदाधिकारियों ने बधाई दी और उसके बाद दीप प्रज्वलित कर छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा के साथ साथ समाज के आराध्य राजा महाराणा प्रताप सिंह, डॉ.खूबचंद बघेल, स्वामी आत्मानंद महराज जी की प्रतिमा को माल्यार्पण करने के बाद ,राजगीत अरपा पैरी के धार,तत्पश्चात समाज के गीत के बाद ,पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष सम्माननीय स्व. श्री चोवा राम वर्मा जी को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। उसके बाद स्वागत गीत समाज की बहन द्वारा प्रस्तुत किया गया।स्वागत की कड़ी में केंद्रीय अध्यक्ष सम्माननीय खोड़स राम कश्यप जी का स्वागत रायपुर राज की ओर से स्मृति चिन्ह, साल,एवं पुष्पहार पहनाकर मान. जागेश्वर प्रसाद वर्मा राज प्रधान रायपुर राज ने बड़ी ही गर्मजोशी से स्वागत अभिनंदन किया तत्पश्चात सभी अतिथियों के स्वागत बारी बारी रायपुर राज के पदाधिकारियों ने स्वागत किया, इसके बाद मान. मुख्य अतिथि खोड़स राम कश्यप जी द्वारा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को एक साथ शपथ दिलाया जिसमें सर्वसम्मति से उपराजप्रधान,मंत्री, युवा अध्यक्ष, महिला अध्यक्ष, एवं समस्त वार्ड अध्यक्षों को शपथ दिलाया गया। जिसमें मनोज वर्मा (स्वतंत्र) को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया ।श्री मनोज वर्मा (स्वतंत्र) ने भी मीडिया प्रभारी की शपथ लिया। उनके साथ शपथ लेने वाले में श्री सुरेश वर्मा जी आलोक वर्मा जी एवं समस्त पदाधिकारियों ने सभी प्रकोष्ठ के लिए शपथ लिया।

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*ग्राम पंचायत मसोरा में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर श्रमिकों के लिए विधिक जागरूकता शिविर* *प्रथम १० तक न्यूज़ रानू ध्रुव जिला ब्यूरो चीफ कोंडागांव* *कोण्डागांव 01 मई 2026/* अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली/राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के दिशा निर्देशानुसार एवं *माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्री खिलावन राम रिंगरी* के मार्गदर्शन एवं *सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव कु० गायत्री साय* के नेतृत्व में *प्रतिधारक अधिवक्ता श्री सुरेन्द्र भट्ट एवं अधिकार मित्र रंजन बैध व लोकेश यादव* के द्वारा ग्राम पंचायत मसोरा में एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के श्रमिकों, कृषकों, महिलाओं एवं असंगठित क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों को उनके विधिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूकता करना था। कार्यक्रम के दौरान *प्रतिधारक अधिवक्ता श्री सुरेन्द्र भट्ट* ने बताया कि प्रत्येक श्रमिकों को समान कार्य के लिए समान वेतन प्राप्त करने का अधिकार है तथा किसी भी प्रकार के शोषण के विरूद्ध वह विधिक सहायता प्राप्त कर सकता है। साथ ही न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, कार्यस्थल पर सुरक्षा, बोनस, मातृत्व लाभ, पेंशन योजनाएं तथा श्रमिकों के लिए उपलब्ध विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए, श्रमिकों को ई-श्रम पोर्टल में पंजीयन के लाभों, आयुष्यमान भारत योजना एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही महिला श्रमिकों के लिए विशेष सत्र आयोजन किया गया, जिसमें कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संरक्षण, मातृत्व अवकाश एवं महिला सुरक्षा कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर सरपंच, सचिव व बड़ी संख्या में युवा, महिलाओं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।