नारायणपुर:- दंतेवाड़ा बॉर्डर पर बीते दिन सुरक्षा बलों ने सात नक्सलियों का एनकाउंटर (encounter) किया है. वहीं खबर है कि सुकमा पुलिस और सुरक्षाबलों के सामने बड़ी संख्या में नक्सलियों ने सरेंडर (Surrender) किया है. सरेंडर करने वाले नक्सलियों में कृषि समिति का अध्यक्ष सहित दूसरे नक्सली भी शामिल हैं. बता दे कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा है. उनके दौरे से पहले नक्सलियों का एनकाउंटर में जवानों को मिल रही सफलता और सरेंडर की घटना एक बड़ी खुशखबरी के रूप में सामने आई है. बस्तर में नक्सलियों के विरूद्ध जारी कार्रवाई से नक्सली हत्तोसाहित हैं. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मार्च 2०26 तक नक्सलियों के खात्मे का ऐलान किया है. केंद्र और राज्य सरकार इस पर मिलकर काम भी कर रहे हैं. नक्सलियों को हथियार छोड़ कर मुख्यधारा में लौट आने की लगातार अपील भी कर रहे हैं. जिसका लाभ भी हो रहा है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 15 और 16 दिसंबर को दो दिनों के लिए छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे बस्तर प्रवास भी करेंगे. इससे पहले सुकमा पुलिस के सामने बड़ा सरेंडर हुआ है. जानकारी अनुसार यहां 11 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोडक़र आत्मसमर्पण (Surrender) किया है. सुकमा जिले के एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि जोगेंद्र यादव, हेमला देवा और अन्य नौ नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने सरेंडर (Surrender) किया है. इनमें जोगेंद्र यादव नक्सलियों की पेद्दाबोडकेल क्रांतिकारी पार्टी समिति के तहत कृषि समिति का अध्यक्ष है. हेमला जनसंपर्क समिति का प्रमुख है. जबकि नौ अन्य नीचले स्तर के कैडर हैं. बस्तर आईजी पी.सुंदरराज ने बताया कि इस साल अब तक अलग-अलग मुठभेड़ों में 217 नक्सली मारे जा चुके है। नक्सलियों ने किया सरेंडर, अमित शाह के प्रवास से पहले नक्सलियों को लगा बड़ा झटका Post Views: 196 Post navigation प्रथम10तक NEWS ?अब नए अंदाज में,देश दुनिया एवं रायपुर राजधानी की खबरें लगातार,हमारे सदस्य बनने के लिए दिए गए लिंक पर जाके हमारे चैनल से जुड़े ? गृह मंत्री अमित शाह पहुंचेंगे छत्तीसगढ़ , लेंगे बैठक……