छत्तीसगढ़:- 13दिसंबर, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तीन दिवसीय प्रवास पर 14 दिसंबर को छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। रात 11:10 बजे वे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। रायपुर एयरपोर्ट से सीधे मेफेयर रिसोर्ट रवाना हो जाएंगे। गृहमंत्री शाह मेंफेयर में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

15 दिसंबर को सुबह 11:00 बजे पुलिस ग्राउंड में राष्ट्रपति पुलिस कलर्स अवार्ड में शामिल होंगे। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों को सम्मानित करेंग। दोपहर पौने दो बजे रायपुर एयरपोर्ट से जगदलपुर के लिए उड़ान भरेंगे। दोपहर 2:50 बजे इंदिरा प्रियदर्शनी खेल मैदान में बस्तर ओलंपिक के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। खेल मैदान में ही सुरक्षाबलों के अधिकारियों और जवानों के साथ नक्सल अभियान की समीक्षा करेंगे। इसके बाद शाम सवा पांच बजे भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। इसके साथ ही री शाह का वहीं रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है। 16 दिसंबर को अमर वाटिका में सुबह 10:30 से 11:15 बजे तक अमर शहीदों को श्रद्धांजलि एवं शहीद परिवार तथा वामपंथी उग्रवादी हिंसा में मृत व्यक्तियों के परिजनों से भेंट व चर्चा करेंगे। सुबह साढ़े ग्यारह बजे जगदलपुर से गुप्त स्थान के लिए रवाना होंगे।

12:30 से 2 बजे तक चलेगी सीक्रेट मीटिंग
दोपहर 12:30 से 2:00 तक अमित शाह सीक्रेट मीटिंग में शामिल होंगे। फिर दोपहर 3:00 बजे जगदलपुर से रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। शाम 4:00 बजे वापस रायपुर के मेफेयर रिजॉर्ट पहुंचेंगे और शाम 4:15 से 5:45 बजे तक सुरक्षा संबंधी समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 6:00 बजे रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed