मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने एयरपोर्ट पर श्री नड्डा का किया स्वागत रायपुर 13 दिसम्बर 2024/केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा आज छत्तीसगढ़ सरकार के एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य में राजधानी में आयोजित जनादेश परब में शामिल होने के लिए रायपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने श्री नड्डा का स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचने पर पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री द्वय श्री अरुण साव, श्री विजय शर्मा सहित स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक श्री राजेश मूणत, श्री सुनील सोनी एवं श्री किरण देव सिंह ने भी केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री का स्वागत किया। Post Views: 170 Post navigation गृह मंत्री अमित शाह पहुंचेंगे छत्तीसगढ़ , लेंगे बैठक…… सैंड आर्ट के माध्यम से दिखी विष्णु सरकार के सुशासन और विकास की झलक….……