पुष्पा 2 एक्टर अल्लू अर्जुन को शुक्रवार को हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद अल्लू अर्जुन को नामपल्ली क्रिमनल कोर्ट ले जाया गया था। हाईकोर्ट से अल्लू अर्जुन को राहत मिली है। हाईकोर्ट ने पुष्पा 2 स्टार को अंतरिम जमानत दे दी है।

अल्लू अर्जुन को 14 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। बताया जा रहा है पुलिस अल्लू अर्जुन को अब चंचलगुड़ा जेल ले जाएगी। बता दें, अल्लू अर्जुन ने पहले ही तेलंगाना हाई कोर्ट में FIR रद्द करने की याचिका दायर की थी। तेलंगाना हाई कोर्ट ने इस याचिका पर सुनवाई के बाद अपना फैसला सुना दिया है। नामपल्ली क्रिमनल कोर्ट से रिमांड के बाद हाई कोर्ट से अल्लू अर्जुन को राहत मिली है। अल्लू अर्जुन को अंतरिम जमानत मिल गई है।

क्या है मामला?
चार दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में अल्लू अर्जुन अपने परिवार के साथ फिल्म के प्रीमियर पर पहुंचे थे। पुष्पा 2 स्टार को देखने के लिए फैंस भारी संख्या में जुटे थे। इसी दौरान भीड़ बेकाबू हो गई और वहां भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। इसी घटना में एक 35 साल की महिला की जान चली गई जिसके बाद पुलिस ने अल्लू अर्जुन और थिएटर के मैनेजमेंट के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।

अल्लू अर्जुन ने इस बात से थी आपत्ति
बता, दें, अल्लू अर्जुन को उनके घर से गिरफ्तार किया गया था। सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि पुलिस ने जिस तरह से अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया था उसपर एक्टर ने आपत्ति दर्ज कराई थी। एक्टर का कहना था कि पुलिस उनके बेडरूम में घुस गई थी और उन्हें नाश्ता भी नहीं करने दिया था।

अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी का जो वीडियो सामने आई है उस वीडियो में अल्लू अर्जुन पुलिसवालों के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में अल्लू अर्जुन की पत्नी भी नजर आ रही हैं। अल्लू अर्जुन इस वीडियो में सफेद रंग की हुडी पहने नजर आ रहे हैं जिसमें पुष्पा 2 का डायलोग ‘फ्लावर नहीं है, फायर है’ लिखा नजर आ रहा है।

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed