नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता भारत रत्न लाल कृष्ण आडवाणी को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आडवाणी चिकित्सकों की निगरानी में हैं और उनकी हालत ‘स्थिर’ है। वह न्यूरोलॉजी विभाग के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में हैं। पूर्व उप प्रधानमंत्री (96) को करीब दो दिन पहले अस्पताल लाया गया था। उन्हें इस साल की शुरुआत में भी इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि आडवाणी को अभी अस्पताल में क्यों भर्ती कराया गया है। Post Views: 223 Post navigation एक देश – एक चुनाव बिल कल होगा पेश,प्रथम 10तक ब्रेकिंग… शराब के लत से परेशान पिता ने की अपने बेटे की हत्या……….