रायपुर:- 16दिसंबर, रात में आपात स्थिति में इलाज के • लिए आने वाले मरीजों के इलाज में लापरवाही की शिकायतें होने लगी हैं। इसे रोकने के लिए आंबेडकर अस्पताल में सीनियर डाक्टरों द्वारा रात्रि में राउंड लेने का सिस्टम लागू करने की तैयारी है। काफी समय पहले विभागाध्यक्ष और कंसलटेंट डाक्टरों की इसके लिए ड्यूटी लगाई जाती थी।

दोपहर दो बजे के बाद सरकारी अस्पतालों में आपात उपचार की व्यवस्था होती है। मरीजों की दिक्कत रात होने के बाद ज्यादा हो जाती है।

शुक्र-शनिवार की दरम्यानी रात आपात स्थिति में आए मरीज को आंबेडकर अस्पताल में दो विभागों की खींचतान के कारण काफी देर तक इंतजार करना पड़ गया था। मामला अस्पताल प्रबंधन तक पहुंचने पर इस तरह की समस्या का स्थायी समाधान करने सीनियर डाक्टरों का रात्रि में राउंड लेने का सिस्टम लागू करने पर विचार किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार कंसलटेंट डाक्टर अथवा विभागाध्यक्ष रात्रि नौ बजे वार्डों तथा इमरजेंसी के मरीजों की खैर-खबर लेंगे और जूनियर को आवश्यकता होने पर इलाज संबंधी निर्देश जारी ‘करेंगे

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed