बंगलूरू में आत्महत्या करने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर अतुल सुभाष केस में शक के दायरे में उनकी पत्नी निकिता सिंघानिया आ गई है। उनके क्रियाकलापों को लेकर नया खुलासा हुआ है। जानकारी के मुताबिक निकिता सिंघानिया ने गुरुग्राम के सेक्टर-57 स्थित ब्लॉस्म स्टेज पीजी में अपने आधार कार्ड और पुलिस वेरिफिकेशन में जो दस्तावेज जमा कराए थे, उसे लेकर नई दास्तान सामने आई है। निकिता ने पता-ठिकाना वाले कॉलम में खुद का मोबाइल नंबर और अपनी मां का नाम एवं फोन नंबर लिखा था। निकिता ने यहां अपने पति अतुल सुभाष के नाम या उसके मोबाइल नंबर को कोई जिक्र नहीं किया था। पुलिस वेरिफिकेशन के लिए तैयार किए गए दस्तावेज में दूसरे मोबाइल का कॉलम भी उसने खाली छोड़ रखा है। इस बीच, गुरुग्राम पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठे हैं।उधर गुरुग्राम के सेक्टर-57 स्थित ब्लॉस्म स्टेज पीजी में निकिता सिंघानिया ने जिस कमरे में रहने के लिए बुक किया था, उसे पुलिस ने फिलहाल सील कर दिया है। निकिता ने बीते 14 नवंबर को यह कमरा ऑनलाइन पांच हजार रुपये एडवांस देकर बुक किया था। इसमें रहने के लिए वह आठ को अपना सामान लेकर पहुंची थी।निकिता सिंघानिया ने सेक्टर-57 स्थित ब्लॉस्म स्टेज पीजी में अपना आधार कार्ड दिया था। कमरे के लिए कराए गए एग्रीमेंट और पुलिस वेरिफिकेशन के लिए दिए गए दस्तावेज के कॉलम में उसने अपना मोबाइल नंबर और अपनी मां निशा सिंघानिया का नाम व मोबाइल नंबर दिया था। पीजी संचालकों की माने तो निकिता उनके यहां सिर्फ एक रात ही रुकी थी। 9 दिसंबर को वह बाकी सामान लाने की बात करके गई थी। उसके बाद मीडिया के माध्यम से ही उन्हें निकिता की गिरफ्तारी का पता चला। पुलिस की जांच टीम भी एक बार उनके पीजी पर आई थी। उसके बाद निकिता के कमरे पर ताला लगवाकर टीम चली गई। Post Views: 143 Post navigation कोरबा में जबरदस्ती सड़क हादसा, 2 की मौत PCC अध्यक्ष दीपक बैज साइंस कॉलेज स्थित युद्ध हब चौपाटी का निरीक्षण करने पहुंचे…