रायपुर:-रायपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज साइंस कॉलेज स्थित यूथ हब चौपाटी एवं बूढ़ा तालाब में निर्माणाधीन चौपाटी का निरीक्षण करने पहुंचे निरीक्षण के दौरान प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने आम लोगों से चर्चा की साइंस कॉलेज स्थित यूथ हब चौपाटी में दुकानदार एवं आम लोगों से चर्चा कि,दुकानदारों एवं आम जनता ने चौपाटी को हटाने पर अपना आक्रोश जताया।
दुकानों पर पहुंचे ग्राहकों ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को बताया कि यूथ हब चौपाटी में काफी अच्छा माहौल रहता है सुरक्षा की दृष्टि से सामने थाना भी है जिससे हम लोगों को किसी भी प्रकार की चिंता नहीं रहती,,,दुकानदारों ने भी चर्चा के दौरान कहा कि चौपाटी हटाने से निश्चित तौर पर हमारे रोजगार एवं घर चलाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
वहीं दूसरी ओर बूढ़ा तालाब में निर्माणाधीन चौपाटी में निरीक्षण के दौरान आम लोगों से भी चर्चा की गार्डन घूमने आए लोगों ने कहा कि यहां पर घूमने के लिए अच्छी व्यवस्थाएं हैं लेकिन चौपाटी बनने से निश्चित तौर पर यहां माहौल बिगड़ जाएगा।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बूढ़ा तालाब में गार्डन के अनुसार निर्माण किया गया है यहां पर घूमने के साथ-साथ योगा करने जैसी व्यवस्थाएं हैं चौपाटी का निर्माण होने से आवाजाही में लोगों को तकलीफें होगी,वहीं यूथ हब चौपाटी को शासन ने चौपाटी के नाम से ही निर्माण किया है सुरक्षा की दृष्टि से भी युथ हब चौपाटी काफी सुरक्षित है यहां पर सभी प्रकार की व्यवस्थाएं दुकानदारों एवं आम जनता के लिए है चौपाटी हटाने से दुकानदार एवं आम लोगों को काफी दिक्कतें होंगी।
मलकित सिह गैन्दु सत्यनारायण शर्मा शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे पूर्व विधायक विकास उपाध्याय एजाज ढेबर आकाश शर्मा मदन तालेड़ा श्रीकुमार मेनन पंकज शर्मा सुबोध हरितवाल दीपक मिश्रा शिव सिंह ठाकुर सुमित दास जी श्रीनिवास बंशी कन्नौजे अशोक ठाकुर देव कुमार साहू कामरान अंसारी बंटी होरा देवेंद्र यादव सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*ग्राम पंचायत मसोरा में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर श्रमिकों के लिए विधिक जागरूकता शिविर* *प्रथम १० तक न्यूज़ रानू ध्रुव जिला ब्यूरो चीफ कोंडागांव* *कोण्डागांव 01 मई 2026/* अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली/राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के दिशा निर्देशानुसार एवं *माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्री खिलावन राम रिंगरी* के मार्गदर्शन एवं *सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव कु० गायत्री साय* के नेतृत्व में *प्रतिधारक अधिवक्ता श्री सुरेन्द्र भट्ट एवं अधिकार मित्र रंजन बैध व लोकेश यादव* के द्वारा ग्राम पंचायत मसोरा में एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के श्रमिकों, कृषकों, महिलाओं एवं असंगठित क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों को उनके विधिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूकता करना था। कार्यक्रम के दौरान *प्रतिधारक अधिवक्ता श्री सुरेन्द्र भट्ट* ने बताया कि प्रत्येक श्रमिकों को समान कार्य के लिए समान वेतन प्राप्त करने का अधिकार है तथा किसी भी प्रकार के शोषण के विरूद्ध वह विधिक सहायता प्राप्त कर सकता है। साथ ही न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, कार्यस्थल पर सुरक्षा, बोनस, मातृत्व लाभ, पेंशन योजनाएं तथा श्रमिकों के लिए उपलब्ध विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए, श्रमिकों को ई-श्रम पोर्टल में पंजीयन के लाभों, आयुष्यमान भारत योजना एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही महिला श्रमिकों के लिए विशेष सत्र आयोजन किया गया, जिसमें कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संरक्षण, मातृत्व अवकाश एवं महिला सुरक्षा कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर सरपंच, सचिव व बड़ी संख्या में युवा, महिलाओं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।