छत्तीसगढ़:- 18दिसंबर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कोरबा और मुंगेली के दौरे पर होंगे। सुबह 11 बजे रायपुर से वह कोरबा के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री साय कोरबा में गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां वह गुरु घासीदास श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद, वह मुंगेली में आयोजित गुरु घासीदास जयंती के कार्यक्रम में भी उपस्थित होंगे। दौरे के अंतिम चरण में, मुख्यमंत्री मोतिमपुर स्थित अमरटापु धाम में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम के बाद, मुख्यमंत्री साय शाम को 5 बजे रायपुर वापस लौटेंगे। Post Views: 148 Post navigation PCC अध्यक्ष दीपक बैज साइंस कॉलेज स्थित युद्ध हब चौपाटी का निरीक्षण करने पहुंचे… रायपुर में ED की एक बार फिर से दबिश….