रायपुर:- छत्तीसगढ़ में ईडी ने एक बार फिर से दबिश दी है। गरियाबंद जिले के मैनपुर में ED ने कारोबारी इकबाल मेमन के घर छापा मारा है। वहीं रायपुर में एक कारोबारी रफीक मेमन के घर पर भी दबिश दी है। सुबह 6 बजे के करीब दोनों जगहों पर ईडी की टीम पहुंची और जांच की। टीम घर में प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेज खंगाल रही है।रायपुर के मौदहापारा इलाके में आज सुबह ED की 8-10 सदस्य टीम ने चावल कारोबारी रफीक मेमन के घर पहुंची। ED ने कारोबारी के ठिकाने पर छापेमारी कार्रवाई की, जानकारी के मुताबिक कई अहम दस्तावेज ED के हाथ लगे हैं। जांच में और कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।जानकारी के मुताबिक इकबाल मेमन छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले के आरोपी अनवर ढेबर का रिश्तेदार (मौसा) बताया जा रहा है। वहीं रायपुर के मौदहापारा में चावल कारोबारी रफीक मेमन के घर भी दबिश दी गई है।गरियाबांद के जाड़ापदर में बनाए जा रहे राइस मिल को लेकर कुछ दिन पहले ग्रामीणों ने विरोध जताया था। Post Views: 92 Post navigation Cm विष्णु देव साय आज रहेंगे मुंगेली ओर कोरबा के दौरे पर….. अवैध कूप कटाई मामले में जांच व कार्यवाही को प्रभावित कर रहे D.O.F,डिप्टी रेंजर व S.D.O हैं दोषी.?कार्यवाही जरूर होगी:C.C.F