दिल्ली में गुरुवार को भाजपा सांसदों को कांग्रेस के राहुल गांधी द्वारा धक्का देने को लेकर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य रेवा यादव ने कहा कि इस तरह की घटना संसद परिसर में होना बेहद गंभीर और निंदनिय है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी ने एक सांसद को धक्का दिया जो दूसरे सांसद के ऊपर गिर गये जिसके बाद वे नीचे गिर पड़े और उनके सिर में चोट लग गई। रेवा यादव ने कहा कि बीजेपी सांसद प्रताप चंद्र सारंगी के सर में चोट लगने से उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया है। जहा उनका इलाज चल रहा है। उन्होने कहा कि सदन में नेता प्रतिपक्ष को इस प्रकार का आचरण करना शोभा नही देता है। Post Views: 120 Post navigation छ.ग. में आवासहीन परिवारों के लिए बड़ी पहल: 18 लाख परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तेज सावधान; प्रयागराज महाकुंभ में हो सकता है केमिकल अटैक गृह मंत्रालय अलर्ट मोड पर….