प्रयागराज:- 13 जनवरी से शुरू हो रहे महाकुंभ को लेकर जोर-शोर से तैयारियां की जा रही है। जहां करोड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद जताई जा रही है। इन सबके बीच महाकुंभ में कैमिकल अटैक होने का खतरा मंडराता दिख रही है। जिसको लेकर अब गृहमंत्रालय अलर्ट मोड पर आ गया है। खतरे को देखते हुए CBRNE टीम बनाई गई है।महाकुंभ में 40 करोड़ से अधिक लोगों के आने का अनुमान लगाया जा रहा है। महाकुंभ में आतंकवाद के थ्रेट को ध्यान में रखते हुए कैमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल और न्यूक्लियर अटैक से घायल लोगों के ट्रीटमेंट के लिए 2 दर्जन से अधिक विशेषज्ञों की टीम तैनात की जाएगी। सभी विशेषज्ञों को इन परिस्थितियों से निपटने के लिए नरोरा परमाणु केंद्र में ट्रेनिंग दी गई।

गृह मंत्रालय के जिम्मे है सुरक्षा व्यवस्था

महाकुंभ में किसी भी प्रकार की अनहोनी न हो उसके लिए गृह मंत्रालय एक्टिव मोड पर है. गृह मंत्रालय महाकुंभ की सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहा है. NIA के जरिए महाकुंभ क्षेत्र में आतंकवादी गतिविधियों की रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है. इसीलिए गृहमंत्रालय के निर्देश पर अलग-अलग विभागों के कुल 25 सरकारी विशेषज्ञों को नरोरा परमाणु केंद्र में ट्रेनिंग दी गई है, ताकि आपात स्थितियों में घायलों का उपचार कर सकें।

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed