लोकेशन – भानुप्रतापपुर, कांकेर रिपोटर – गंगेश बघेल – भानुप्रतापपुर विकास खंड भानुप्रतापपुर के प्राथमिक शाला उत्तमार के 44 बच्चों को संबलपुर भानुप्रतापपुर के व्यवसायी शांति भंशाली, सुनील भंशाली के द्वारा अपने पिता की 5 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर प्राथमिक शाला के बच्चों को वर्तमान में शीतलहर को देखते हुए, गर्म कपड़े सभी बच्चों को गर्म कपड़े बांटे गए।कार्यक्रम में सरपंच श्रीमती झुमिता बाई कोरेटी ने कहा दोनों व्यवसायी भाईयों का सराहनीय प्रयास है,साथ ही गौतम सिंह जैन ग्रामवासी ने भंसाली परिवार के सराहनीय प्रयास से गांव के जरूरतमंद बच्चों को गर्म कपड़ा मिला। स्कूल के प्रधानपाठक गोकुल सिंह साहू ने कहा गांव में बच्चों के माता पिता आर्थिक रुप से सक्षम नहीं होते है। यह बात भंशाली भाइयों से कहा वे तुरंत हामी भरी और दुसारे दिन ही बच्चों गर्म कपड़ा मिल गया। व्यवसायी शांति भंशाली, सुनील भंशाली ने बच्चों से कहा आप सभी अच्छे से पढ़ाई लिखाई करें, जो भी जरूरत होगी, हम उसे पूरा करने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर सहायक शिक्षक जयंत देवनाथ, मानिक राम किसान, टिकेश कुमार साहू, लल्लू राम कोयला अंशकालिन स्वीपर, श्रीमती संता बाईं रसोइया, तिलक राम दर्रों,आदि उपस्थित रहे। Post Views: 56 Post navigation जनपद सदस्य देवेन्द्र टीकम द्वारा पेड़ावारी विद्यालय में दिया गया माइक सेट व बॉक्स । भारतीय वन सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ ने वन एवं वृक्ष आवरण वृद्धि में देश में प्राप्त किया प्रथम स्थान