नारीशक्ति के आगे झुका प्रशासन, आद्यनारायणी के बैनर तले बड़ी संख्या में पहुंचीं थीं नारीशक्ति, अब बस्तर जिले में नहीं होगा हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने वाली फिल्म का प्रदर्शन जगदलपुर। भगवान श्रीराम पर आधारित फिल्म आदिपुरूष का विरोध देशभर में लगातार जारी है। इसी क्रम में गुरूवार को सनातन क्षेत्रीय मंच सक्षम ने शहर के टाॅकीजों में लगी फिल्म आदिपुरूष को तत्काल हटाने की मांग की। शहर के न्यू नरेंद्र टाॅकीज के सामने पहुंचे सक्षम आद्यनारायणी की कार्यकर्ताओं ने जहां टाॅकीज संचालक से फिल्म हटाने की मांग की, वहीं सक्षम आद्यनारायणी की नारिशक्तियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए पोस्टरों को हटाया और टाॅकीज संचालक से तत्काल फिल्म हटाने कहा। इसके साथ ही सक्षम व हिंदू समाज के लोगों ने सेंसर बोर्ड का पुतला भी फूंका। उन्होंने सवाल खड़े करते कहा कि जब इस तरह की स्क्रिप्ट और डायलाॅग्स को सेंसर बोर्ड ने देखा तो इस पर विरोध क्यों नहीं जताया। सक्षम ने कहा कि सेंसर बोर्ड हिंदू विरोधी है और हिंदूओं के देवी-देवताओं को लगातार फिल्मों के माध्यम से अपमानित करने का प्रयास करता रहता है। विरोध प्रदर्शन करने के दौरान सक्षम ने सबसे पहले न्यू नरेंद्र टाॅकीज के सामने पहुंचकर फिल्म के पोस्टर हटाए। इसके बाद टाॅकीज संचालक से फिल्म हटाने की मांग की। सक्षम की विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन के बाद हिंदू समाज की बात मानते हुए टाॅकीज संचालक ने समाज के समर्थन में तत्काल फिल्म का प्रदर्शन बंद करवा दिया और आगे इस फिल्म का प्रदर्शन न करने की बात मीडिया के सामने कही। इसके अलावा झंकार टाॅकीज के संचालक ने भी अपने थियेटर में इस फिल्म का प्रदर्शन बंद कर दिया है। इधर बिनाका माॅल स्थित सिने मल्टीप्लैक्स ने भी शुक्रवार से इस फिल्म के प्रदर्शन बंद करने की बात सक्षम की मांग पर हिंदुओं की भावना को देखते हुए कही। ज्ञात हो कि शनिवार को सक्षम ने झंकार टाॅकीज के सामने विरोध प्रदर्शन करते हुए तत्काल फिल्म को बंद करने की मांग करते हुए एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपा था। इस पर प्रशासन की समझाईश के बाद नगर के सभी टाॅकीजों से इस फिल्म को हटाने का अल्टीमेटम दिया था। बुधवार तक फिल्म का प्रदर्शन बंद नहीं होने के कारण गुरूवार को सक्षम ने सेंसर बोर्ड का पुतला दहन करते हुए खुद टाॅकीजों से फिल्म को हटवाने की चेतावनी दी थी। Post Views: 169 Post navigation कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड नंबर 48 जगदलपुर में भी बड़े धुमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस… ममता जी को बनाया गया प्रथम दस्तक न्यूज़ चैनल के लिए तिल्दा ब्लॉक रिपोर्टर…