राजधानी रायपुर एक बार फिर भक्ति में सरोबोर होने वाला है। जी हां राजधानी रायपुर में अंतराष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा का आयोजन होने जा रहा है,जिसके लिए तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। माना जा रहा है कि इस बार भी पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में हर बार की तरह इस बात भी भारी भीड़ उमड़ सकती है।
महादेवघाट में हटकेश्वर भोलेनाथ को पहला न्यौता
देवांगन समाज और शिव महापुराण आयोजन समिति तैयारियों में जुटी हुई है। महापुराण की कथा को सफल बनाने पहला न्यौता कार्ड महादेवघाट में हटकेश्वर भोलेनाथ को अर्पण किया। फिर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सहित मंत्रियों को आमंत्रित करने प्रतिनिधि उनके बंगले पहुंचे।
कमल देवांगन ने बताया कि जनप्रतिनिधियों को शिव महापुराण कथा श्रवण के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। समाज के अध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश देवांगन के नेतृत्व में आयोजन समिति और समाज के पदाधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को आमंत्रित किया है। उनके प्रतिनिधि के रूप में विधायक अनुज शर्मा के हाथों कार्ड देकर आग्रह किया।

23 दिसंबर को रायपुर पहुंचेंगे पंडित प्रदीप मिश्रा
शिव महापुराण कथा आयोजन समिति के प्रमुख कमल देवांगन और विनोद देवांगन के साथ समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश देवांगन ने बताया कि कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा सेजबहार में 24 दिसंबर से कथा प्रारंभ करेंगे। 23 दिसंबर को रायपुर पहुंचेंगे। भगवान महादेव देवों के देव हैं, जिनकी कथा रसपान का आग्रह जनप्रतिनिधियों के साथ ही मंदिरों, देवालयों, संतों और महंतों को भी आमंत्रित कर रहे हैं। लक्ष्मीनारायण देवांगन, भिखम देवांगन, भावेश देवांगन, बिसेन देवांगन, हेमलाल देवांगन के साथ आयोजक समिति के और समाज के सदस्य मौजूद रहे।

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed