छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस अपने संगठन में बदलाव कर सकती है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज दिल्ली दौरे पर हैं। 15 दिनों में दीपक बैज का यह दूसरा दिल्ली दौरा है। उनके दिल्ली दौरे के दौरान प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट समेत पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की संभावना है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि कांग्रेस निकाय चुनाव से पहले राज्य के एक दर्जन जिला अध्यक्षों को बदल सकती है। वहीं संगठन में खाली पदों पर भी नियुक्तियां हो सकती हैं। कांग्रेस संगठन में राजधानी रायपुर, गरियाबंद, बिलासपुर, धमतरी और दुर्ग समेत कई जिलों के अध्यक्षों की बदलने की चर्चा चल रही है। निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन में सुधार करने की कोशिश कर रही है। पिछले एक साल से राज्य में हुए चुनाव में कांग्रेस को लगातार हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में कांग्रेस अपने जिला अध्यक्षों को बदलने की कवायद कर रही है। सूत्रों का कहना है कि दीपक बैज अपने पिछले दौरे में भी संगठन में नियुक्तियों की सूची लेकर दिल्ली दौरे पर गए थे। लेकिन तब प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट से मुलाकात नहीं हो पाई थी। सचिन पायलट से संगठन में फेरबदल की विस्तार से चर्चा के बाद हरी झंडी मिलने की संभावना है। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस के बागी नेताओं की वापसी पर भी चर्चा हो सकती है। बताया जाता है बेलगांव में कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद सूची जारी किए जाने की संभावना है।

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed