मनोज वर्मा मीडिया प्रभारी ( रायपुर राज)
छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज पाटन राज का वार्षिक अधिवेशन पाटन के नगर पंचायत उतई कालेज मैदान में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग सांसद सम्माननीय श्री विजय बघेल जी एवं अध्यक्षता छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष सम्माननीय खोड़स राम कश्यप जी के आतिथ्य में संपन्न हुआ,पाटन राज के इस वार्षिक अधिवेशन में केन्द्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सम्माननीय मोती लाल वर्मा जी, महामंत्री यशवंत वर्मा जी ,पूर्व केन्द्रीय अध्यक्ष मन्नू लाल परगनिहा जी, केन्द्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती सरिता बघेल जी, केन्द्रीय युवाध्यक्ष चंद्रकांत वर्मा जी, एवं दसों राज के सम्माननीय राज प्रधान सम्माननीय श्री जागेश्वर प्रसाद वर्मा (रायपुर राज) श्री हरिराम वर्मा (अर्जुनी राज) श्री ठाकुर राम वर्मा (तिल्दा राज) श्री राम खिलावन वर्मा (पलारी राज) श्री चिंता राम वर्मा (चंदखुरी राज) श्री नीलमणि परगनिहा (धरसीवां राज) श्री ईश्वरी वर्मा (दुर्ग राज)श्रीमती सुनीता वर्मा (बलौदा बाजार राज) श्रीमती सत्यभामा परगनिहा (धमधा राज) सभी ने अपने उद्बोधन में समाज की समाज की अपने अपने बातों को रखते हुए समस्त स्वजातीय बंधुओं को अपने अपने राज के कार्यों से अवगत कराया गया। इसके बाद केंद्रीय अध्यक्ष सम्माननीय खोड़स राम कश्यप जी ने अपने उद्बोधन में सबसे पहले आयोजक पाटन राज के राज प्रधान श्री युगल किशोर आडील जी के कार्यों की सराहना करते हुए बधाई दिया और दो शब्दों में अपनी बातों के रखते हुए कहा कुर्मी समाज में सभी को एकता का परिचय देना होगा किसी लड़ाई को एकता के सूत्र में बंध कर ,एक होकर जीता जा सकता है हमारी आवाज को हमें एक स्वर में बुलंद करना होगा। तभी हमें फतह मिलेगा सभी युवाओं ,बहन बेटियों को आगे आना होगा और समाज में कदम से कदम मिलकर चलना होगा।
इस अवसर पर सभी केन्द्रीय पदाधिकारियों। ने अपनी अपनी बात रखी।और 29 दिसंबर को अर्जुन राज के ग्राम सीतापार (हथबंद) में होने की जानकारी के साथ सभी स्वजातीय को अर्जुन राज के राज प्रधान हरिराम वर्मा जी ने आमंत्रित किया। पाटन राज के इस वार्षिक अधिवेशन में हजारों स्वजातीय बंधुओं,माता, बहनों,एवं युवा शामिल हुए। अंत में आयोजक श्री युगल किशोर आडील जी राज प्रधान पाटन राज ने कार्यक्रम में सभी आए हुए सम्माननीय अतिथियों के साथ साथ कार्यक्रम में पधारने के लिए एवं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आत्मिक रूप से सभी का आभार व्यक्त किया।