लोकेशन – कांकेर
रिपोटर – गंगेश बघेल
एंकर – भारत सरकार एवं राज्य सरकार की सौर आधारित महत्वपूर्ण योजनाओं के माध्यम से राज्य के नागरिकों को लाभ पहुंचाने का कार्य गैर परम्परागत ऊर्जा स्त्रोतो के क्रियान्वयन हेतु राज्य एवं केन्द्र सरकार की नोडल एजेंसी क्रेडा दवारा किया जा रहा है। प्रदेश में माननीय मुख्यमंत्री विष्णुसाय की मंशानुसार कार्यों की उत्कृष्ट गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए क्रेडा सी.ई.ओ. राजेश सिंह राणा द्वारा स्वयं ही सतत् रूप से निरीक्षण किया जा रहा है।

इसी निरंतरता में राज्य स्तरीय औचक निरीक्षण की कड़ी में दिनांक 26.12.2024 को क्रेडा के सी.ई.ओ. श्री राजेश सिंह राणा (आई.ए.एस.) द्वारा पी.एम. श्री स्कूल दरगहन, विकासखण्ड चारामा, जिला कांकेर में क्रेडा द्वारा स्थापित 2.4 किलोवाट आफ ग्रिड सोलर पॉवर प्लांट का निरीक्षण किया गया। वहां उपस्थित अधिकारी/कर्मचारी को निर्देशित किया गया चूंकि यह संयंत्र स्कूल के अंदर स्थापित है, इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से पार्टिशन की व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित किया जाये साथ ही स्कूल के स्टाफ एवं शिक्षकों को भी संयंत्र की उपयोगिता तथा सुरक्षा के संबंध में जानकारी देते हुए प्रशिक्षित किया गया।
तत्पश्चात ग्राम दरगहन में जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत स्थापित सोलर पेयजल पंप संयंत्र का निरीक्षण किया गया, जिसमें क्रेडा द्वारा स्थापित सोलर ड्यूल पंप कार्यशील, गुणवत्तापूर्ण पाया गया, उक्त संयंत्र से गांव के घरों तक पानी पहुचने की चर्चा निकटतम हितग्राहियों से की गई, तदोपरांत ग्राम सिरसिदा, विकासखण्ड चारामा मे स्थापित सोलर ड्यूल पंप का निरीक्षण किया गया है, उक्त संयंत्र निविदा के अनुरूप गुणवत्ता पूर्ण पाया गया।

क्रेडा के सी.ई.ओ. श्री राजेश सिंह राणा द्वारा निरीक्षण उपरांत वहां उपस्थित क्रेडा के अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि क्रेडा के विभिन्न परियोजना अंतर्गत चल रहे कार्य जैसे- जल जीवन मिशन, सौर सुजला योजना, सोलर हाई मास्ट संयंत्र, सोलर पावर प्लांट एवं अन्य संयंत्रों के स्थापना के दौरान सतत् स्थल निरीक्षण करते हुए निविदा के मापदण्डानुसार गुणवत्ता सुनिश्चित कराते हुए कार्य ससमय पूर्ण करावे।

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed