रायपुर:- 30 दिसंबर:थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी करवाही हुए ग्राम बरतोरी से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 141 पौवा अंग्रेजी गोवा व्हिस्की और ₹1,240 नकद जब्त किए गए हैं।
गिरफ्तार आरोपी:1. पंकज वर्मा (38 वर्ष), निवासी गिरौध मांढर, धरसीवा, हाल पता बरतोरी, तिल्दा नेवरा।
2. श्रीकांत पांडेय (23 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 02, बहेसर, तिल्दा नेव
शराब: 141 पौवा अंग्रेजी गोवा व्हिस्की

बरामदगी का विवरण:

शराब: 141 पौवा अंग्रेजी गोवा व्हिस्की

कीमत: ₹18,330

नकदी: ₹1,240 (शराब बिक्री की रकम)

कार्रवाई का विवरण:
दिनांक 27 दिसंबर 2024 को थाना क्षेत्र में अपराधियों की निगरानी और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ठाकुर रूद्र ढाबा के पास डबरी किनारे दो व्यक्ति शराब बेच रहे हैं। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर रेड की, जहां दोनों आरोपियों को शराब की बिक्री करते हुए रंगे हाथ पकड़ा

आरोपियों पर मामला दर्ज:
गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों का निर्देशन:
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कीर्तन राठौर, और नगर पुलिस अधीक्षक (विधानसभा) केसरीनंदन नायक के निर्देशानुसार की गई। निरीक्षक सत्येंद्र सिंह श्याम और उनकी टीम ने “निजात” अभियान के तहत यह सफलता हासिल की।

पुलिस की अपील:
थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अवैध शराब या नशे से संबंधित गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र को नशामुक्त बनाया जा सके।

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed