रायपुर:- 30 दिसंबर, शराब घोटाला परत दर परत पोल खुलते जा रहा है। इस घोटाला को लेकर शनिवार पूर्व मिनिस्टर कवासी लखमा सहित कई अन्य के खिलाफ ED ने दबिश देकर कार्रवाई की. सूत्रों के हवाले से अब खबर है कि ED ने अपनी ECIR में दावा किया है कि इस घोटाले में बतौर कमीशन हर महीने 50 लाख रुपए पूर्व मिनिस्टर कवासी लखमा को भी मिलते थे. हालांकि कवासी लखमा ने हर महीने कमीशन मिलने की बात से इनकार किया है। इस घोटाले में अन्य नेताओं और अफसरों का भी नाम सामने आया है. आपको बता दें कि ED ने अब तक इस मामले में करीब 65 से अधिक लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है. वहीं कवासी लखमा ने अब खुद अपने आप को अनपढ़ बता दिया है. ऐसे में सवाल उठता है कि कांग्रेस शासनकाल में राजस्व के लिहाज से सबसे अहम आबकारी विभाग से जुड़े तमाम काम क्या कवासी लखमा खुद करते थे ? या उनकी आड़ में कोई और… ये ED के जांच के बाद ही पता चल पाएगा। Post Views: 74 Post navigation कोसारिया गाड़ा गन्धर्व समाज के द्वारा राज्य स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन भीरागांव में… तिल्दा नेवरा में अवैध शराब बिक्री करतेआरोप को पकड़े गए..