समाचार रायपुर छत्तीसगढ़ के बीजापुर में तेज तर्रार युवा पत्रकार साथी मुकेश चंद्राकर की निर्मम हत्या की खबर मिलते ही छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी, छत्तीसगढ़ पत्रकार जनकल्याण संगठन के संस्थापक अध्यक्ष, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी IHRCCO INDIA एवं प्रथम 10तक न्यूज़ के प्रधान संपादक मनोज वर्मा (स्वतंत्र ) 5 जनवरी को हरिद्वार में होने वाले सम्मान समारोह के लिए रवाना हो चुके थे आधे रास्ते में पहुंचे ही थे। की देर शाम युवा पत्रकार साथी मुकेश चंद्राकर की हत्या की खबर मिलते ही अपना हरिद्वार दौरा रद्द कर वापस रायपुर आ गए । बतादें की स्वतंत्र ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि मुकेश चंद्राकर की हत्या होना छत्तीसगढ़ सरकार और सुरक्षा कानून पर प्रश्न चिन्ह लगा रहा है इसी तरह हमारे पत्रकार साथियों के साथ होता आ रहा है लेकिन सरकार अभी भी पत्रकारों को किसी भी प्रकार की सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रहा है ऐसे में पत्रकारों के पास सड़कों पर आकर आंदोलन करने के सिवाय कोई और रास्ता दिखाई नहीं देता । ऐसे में जरूरत है सभी पत्रकार साथियों को एक होकर आवाज उठाना ही होगा । नहीं तो आज हमारे मित्र, अनुज भाई मुकेश चंद्राकर के साथ हुआ वो हम में से किसी के साथ होगा। ऐसे में पत्रकार साथी कुछ नहीं करेंगे तो अपराधी , बेधड़क पत्रकारों पर हमला , अपहरण एवं निर्मम हत्या करने के लिए और उन्हें ताकत मिल जाएगा । अंत में श्री स्वतंत्र ने कहा कि हमारे युवा साथी पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या करने वाले आरोपी के लिए एक ही सजा है वो है मौत ? आगे सरकार एवं कानून क्या फैसला लेती है इंतजार करना होगा। Post Views: 163 Post navigation भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए नए चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति.. छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज का महाधिवेशन( महाकुंभ ) २२ एवं २३ फरवरी को रायपुर में होगा।