oplus_1024

प्रथम 10तक न्यूज
समाचार तात्यापारा रायपुर
मनोज वर्मा (स्वतंत्र)

oplus_1024
oplus_2

oplus_2

oplus_2

छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज की अतिआवश्यक मीटिंग रायपुर स्थित भोला कुर्मी छात्रावास तात्यापारा चौक में रखा गया जिसमें रायपुर राज के राज प्रधान सम्माननीय जागेश्वर प्रसाद वर्मा जी की अध्यक्षता में हुआ । जिसमें सर्वप्रथम स्वामी आत्मानंद जी महराज की प्रतिमा एवं देवी देवताओं को माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर मीटिंग की शुरुआत किया गया । तत्पश्चात समाज के रायपुर राज में हुए मृत आत्माओं की शांति के लिए 2 मिनिट का शोक सभा एवं श्रद्धांजलि अर्पित किया गया । जो पदाधिकारी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो पाए थे। उन सभी पदाधिकारियों को राज प्रधान द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाया गया । इसके बाद रायपुर राज के सचिव महोदय द्वारा सभी पदाधिकारियों का परिचय किया गया उसके बाद राजप्रधान (रायपुर राज ) द्वारा समस्त मुद्दों को बारी बारी बैठक में रखा गया जिसमें पहला मुद्दा कार्यक्रम स्थल का चयन करना जिसमें सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा 3 स्थलों का चयन किया गया जिसमें (1) इंडोर स्टेडियम बुढ़ा तालाब रायपुर (2) साइंस कॉलेज मैदान रायपुर (3) ग्राम कांदूल इन तीनों स्थलों को कार्यक्रम के लिए चयनित किया गया जिसमें से एक जगह फाइनल किया जाएगा। इसके बाद सभी ग्राम प्रमुख ,क्षेत्र प्रमुख, वार्ड प्रमुखों को रशीद बुक वितरण किया गया। तत्पश्चात समाज के सभी वर्गों की जानकारी हेतु समाज में सरकारी नौकरी एवं प्राइवेट जॉब वालों का सर्वेक्षण फॉर्म वितरण किया गया एवं सभी वार्ड प्रमुखों को फॉर्म भरवाने की अपील किया। अंत में राजप्रधान सम्माननीय राज प्रधान रायपुर राज जागेश्वर प्रसाद वर्मा ने कहा कि आप सभी के सहयोग से रायपुर महाधिवेशन को सफल बनाना है और यह जिम्मेदारी हम सभी का है। जिसके लिए हमे आज से ही सभी को कमर कसना होगा और कड़ी मेहनत करना होगा। तभी रायपुर राज नया इतिहास रच पाएगा। इस अवसर पर सचिव, उप राज प्रधान , संगठन मंत्री , संरक्षक श्री राधेश्याम वर्मा ,युवा अध्यक्ष आलोक टिकरीहा , मीडिया प्रभारी मनोज वर्मा (स्वतंत्र )घनश्याम वर्मा , सोहन वर्मा , महिला पदाधिकारी क्षेत्र प्रमुख, वार्ड प्रमुखों की उपस्थिति में मीटिंग संपन्न हुआ।
??समाज गंगा की जय??

मनोज वर्मा (स्वतंत्र )
वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी
राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी
अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन भारत (IHRCCO INDIA)
मीडिया प्रभारी (रायपुर राज)
छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज
8689975743

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed