नया रायपुर के धरना स्थल पर 14 दिसंबर से सेवा सुरक्षा और समायोजन की मांग को लेकर चल रहे सहायक शिक्षकों के आंदोलन में आज सामूहिक अनशन के तीसरे दिन दो शिक्षिकाओं की तबीयत बिगड़ गई। आंदोलनकारियों ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि धरना स्थल पर किसी प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं। शिक्षकों द्वारा 108 एंबुलेंस सेवा को कॉल कर बुलाया गया, जिसके बाद दोनों शिक्षिकाओं को निकटतम स्वास्थ्य केंद्र अभनपुर में भर्ती कराया गया। इनमें से दो सहायक शिक्षिकाओं की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। जल सत्याग्रह और अनशन जारी B.Ed धारक सहायक शिक्षक सेवा सुरक्षा और समायोजन की मांग को लेकर जल सत्याग्रह के साथ-साथ सामूहिक अनशन पर हैं। शिक्षकों का कहना है कि यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता। प्रशासन की लापरवाही पर सवाल धरना स्थल पर स्वास्थ्य सुविधाओं की अनुपलब्धता और शासन-प्रशासन की चुप्पी पर आंदोलनकारी शिक्षकों ने नाराजगी जताई है। मांगें और स्थिति आंदोलनकारियों की प्रमुख मांगें सेवा सुरक्षा प्रदान करना और B.Ed धारक सहायक शिक्षकों का समायोजन सुनिश्चित करना है। शिक्षकों का कहना है कि उनकी आजीविका और भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सरकार को त्वरित कदम उठाने चाहिए। Post Views: 1,335 Post navigation मुकेश चंद्राकर की हत्या का मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर हुआ गिरफ्तार…. धान उठाव नही होने से किसान व फड़ प्रभारी परेशान