छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट रावन में अपर कलेक्टर, स्थानीय तहसीलदार,पर्यावरण अधिकारी संयंत्र के कर्मचारी एवं अल्ट्राटेक सीमेंट रावन के प्रभावित 10 ग्राम पंचायतों के जन समूहों के समक्ष भारी शोर शराबा के साथ हुआ संपन्न। बता दे कि कई जन प्रतिनिधियों ने समर्थन देते हुए अपनी बात रखी तो वहीं कई लोगों ने अल्ट्राटेक सीमेंट रावन प्रबंधन पर भारी विरोध जताते हुए जनसुनवाई का बहिष्कार करते हुए शोर मचाने लगे । जिसपर अपर कलेक्टर महोदय एवं तहसीलदार महोदया ने कॉल रिकॉर्ड होने की बात कहकर सभी को शांत किया । और कहा सभी बातों एवं समस्याओं का ध्यान रखना होगा इस पर ग्रामीणों ने मुख्य रूप से पड़कीडीह से लेकर रावन और हिरमी से लेकर मोहरेंगा तक का रोड जल्द से जल्द बनाने की मांग करते हुए दिखाई दे रहे थे। इसके बाद बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिलने की समस्या , स्वास्थ, शिक्षा,की सुविधा करवाने की मांग को लेकर कुछ जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों ने सभी का ध्यान आकर्षण भी किया। कुछ ने तो यह भी कहा कि जनसुनवाई मात्र कागजों तक सीमीत रहता है यहां सबकी सुनकर आवेदन को कचरे के डब्बे में डाल दिया जाएगा । आवेदन का निराकरण करना जरूरी है और हम आप सभी अधिकारियों से आग्रह करते है कि हमारी समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण करे। कई किसानों को मुआवजा नहीं मिला है तो किसी को उसका जमीन नहीं मिल पा रहा । एक किसान ने अल्ट्राटेक सीमेंट (रावन) प्रबंधन पर उसके जमीन को जबरन हथियाने का आरोप लगाया और अपने पूरे ऋण पुस्तिका को लेकर प्रेस के सामने बातचीत कर कहा हमे न्याय नहीं मिल रहा है इन सब के बीच एक ही सवालिया निशान पैदा होता है कि इनकी समस्याओं का निराकरण कौन करेगा।

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed