रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शौण्डिक समाज का दो दिवसीय ऐतिहासिक अखिल भारतीय शौण्डिक राष्ट्रीय सम्मेलन सह सम्मान समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में देश-विदेश से बड़ी संख्या में शौण्डिक समाज के लोग शामिल हुए। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। उन्होंने समाज के विकास और एकता के लिए अपने शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही उन्होंने समाज की मांग पर जमीन देने की घोषणा की। इस सम्मेलन में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, डॉ. पूर्णेंदु सक्सेना, मंत्री श्री रामविचार नेताम, श्री श्याम बिहारी जायसवाल मंत्री- छत्तीसगढ़ शासन सहित समाज के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत प्रदेश अध्यक्ष शिवरतन प्रसाद गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि शौण्डिक समाज का समृद्धिशाली इतिहास रहा है। शौण्डिक समाज के लोग व्यापार और कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान देकर देश की सेवा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ प्रदेश शौण्डिक समाज के सामाजिक भवन के लिए राजधानी रायपुर में भूमि प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने शौण्डिक समाज की पत्रिका छत्तीसगढ़ शौण्डिक समाचार का विमोचन भी किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज का दिन बहुत शुभ है।पिछले साल इसी तिथि को अयोध्याधाम में भगवान रामलला भव्य मंदिर में विराजे थे। छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल है। मैं आप सभी को बहुत-बहुत बधाई देता हूँ और अखिल भारतीय शौण्डिक राष्ट्रीय सम्मेलन सह सम्मान समारोह में देश भर से और विदेशों से भी छत्तीसगढ़ की धरती पर आए शौण्डिक समाज के प्रतिनिधियों का अभिनंदन करता हूँ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शौण्डिक समाज ने अपनी उद्यमशीलता और कर्मठता से देश-विदेश में अपनी पहचान बनाई है। आज यहां विदेशों से भी प्रतिनिधि पहुंचे हैं वो इस बात का प्रमाण है कि दुनिया के हर कोने में आपने अपनी प्रतिभा की धाक जमाई है।
छत्तीसगढ़ शौण्डिक समाज के अध्यक्ष शिवरतन प्रसाद गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम के अंतिम दिन 12 जनवरी को परिचर्चा का आयोजन किया गया जिसमें समाज के कई महत्वपूर्ण विषयों विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने बताया बैठक यह निर्णय लिया गया है कि शौण्डिक समाज अगला राष्ट्रीय सम्मेलन पटना में किया आयोजित किया जाएगा। इस बैठक में इस बैठक में प्रत्येक राज्य के अध्यक्ष, सचिव एवं आमंत्रित सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश शौण्डिक समाज के अध्यक्ष श्री शिवरतन प्रसाद गुप्ता, संयोजक श्री श्याम गुप्ता, हजारीबाग के विधायक श्री प्रदीप प्रसाद, श्री प्रकाश गुप्ता, श्री सुरेश गुप्ता सहित अखिल भारतीय शौण्डिक समाज के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*ग्राम पंचायत मसोरा में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर श्रमिकों के लिए विधिक जागरूकता शिविर* *प्रथम १० तक न्यूज़ रानू ध्रुव जिला ब्यूरो चीफ कोंडागांव* *कोण्डागांव 01 मई 2026/* अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली/राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के दिशा निर्देशानुसार एवं *माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्री खिलावन राम रिंगरी* के मार्गदर्शन एवं *सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव कु० गायत्री साय* के नेतृत्व में *प्रतिधारक अधिवक्ता श्री सुरेन्द्र भट्ट एवं अधिकार मित्र रंजन बैध व लोकेश यादव* के द्वारा ग्राम पंचायत मसोरा में एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के श्रमिकों, कृषकों, महिलाओं एवं असंगठित क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों को उनके विधिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूकता करना था। कार्यक्रम के दौरान *प्रतिधारक अधिवक्ता श्री सुरेन्द्र भट्ट* ने बताया कि प्रत्येक श्रमिकों को समान कार्य के लिए समान वेतन प्राप्त करने का अधिकार है तथा किसी भी प्रकार के शोषण के विरूद्ध वह विधिक सहायता प्राप्त कर सकता है। साथ ही न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, कार्यस्थल पर सुरक्षा, बोनस, मातृत्व लाभ, पेंशन योजनाएं तथा श्रमिकों के लिए उपलब्ध विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए, श्रमिकों को ई-श्रम पोर्टल में पंजीयन के लाभों, आयुष्यमान भारत योजना एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही महिला श्रमिकों के लिए विशेष सत्र आयोजन किया गया, जिसमें कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संरक्षण, मातृत्व अवकाश एवं महिला सुरक्षा कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर सरपंच, सचिव व बड़ी संख्या में युवा, महिलाओं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।