छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज तिल्दा राज का 79 वां राज अधिवेशन दिव्यात्मा बिसरू राम बघेल (पटेल) जी की स्मृति सभा स्थल ग्राम नीलजा ( सारागांव ) में संपन्न।। oplus_1024oplus_1024oplus_1024oplus_1024 समाचार तिल्दा रायपुर छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज तिल्दा राज का 79 वां राज अधिवेशन दिनांक 12 जनवरी 2025 को दिव्यात्मा बिसरू राम बघेल (पटेल) स्मृति सभा स्थल ग्राम नीलजा (सारागांव) में संपन्न हुआ । जिसमें समाज के दिग्गज हुए शामिल। संयोजक तिल्दा राज के राज प्रधान ठाकुर राम वर्मा ने तिल्दा राज का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर समाज को आगे प्रगतिशील समाज बनाने में अपनी एक विशेष पहचान बनाया है उन्होंने समाज को धन्यवाद देते हुए कहा कि आप लोगों ने मुझे दूसरी बार राजप्रधान चुना इसके लिए आप सभी का आभार व्यक्त करता हूं और समाज में एक नई भूमिका निभाते हुए समाज के प्रति सत्यनिष्ठा से काम करूंगा। इस अवसर पर पहले सत्र के मुख्य अतिथि मान श्री टंकराम वर्मा जी (मंत्री छत्तीसगढ़ शासन) ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज में रहकर हमने बहुत काम किया। अब आप लोगों ने प्रदेश में चुन कर जो मुझे प्रदेश भर में काम करने का मौका दिया उसके लिए आप सभी का धन्यवाद मै आप लोगों को बता दूं कि मैं अभी भी वही टंकराम वर्मा हूं जो पहले था । बस जिम्मेदारी बढ़ गया है और उसे पूरी ईमानदारी से कर रहा हूं। समाज की सभी पुरोधाओं को नमन करता हूं और छोटे से लेकर बड़ों को प्रणाम करता हूं । इसके बाद दूसरे सत्र के मुख्य अतिथि मान. भूपेश बघेल जी (पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़) का आगमन हुआ और उन्होंने अपने उद्बोधन में समाज गंगा की जय के नारे से शुरुआत किया और समाज को और कैसे प्रतिष्ठा में लाया जाए इस पर मंथन करना बहुत जरूरी है, बघेल जी ने कहा कि हमारे समाज में कई बड़े बड़े पुरोधाओं को जन्म दिया है उसे भुलाया नहीं जा सकता हमें बहुत ही गर्व महसूस होता है कि हमारे बच्चे आज बड़े बड़े पदों पर सरकारी विभागों में एवं व्यवसाय में अपना परचम लहरा रहे है। हमारे इस नीलजा ग्राम के सपूत (आई. ए.एस.)पास करके कलेक्टर बनने वाले चन्द्र कांत वर्मा जी को बधाई दिया और कहा कि इस बार 20 से 30 समाज के मेघावी बच्चों ने (आई. ए. एस, आई . पी. एस ) की परीक्षा में चयनित हुए है उन सभी की बधाई । इस अवसर पर केंद्रीय अध्यक्ष सम्माननीय खोड़स राम कश्यप जी,की अध्यक्षता विशेष अतिथि वरिष्ठ उपाध्यक्ष सम्माननीय मोती लाल वर्मा, केंद्रीय मंत्री यशवंत वर्मा,छत्तीसगढ़ महिला आयोग की सदस्या श्रीमती लक्ष्मी वर्मा जी ,पूर्व विधायक छाया वर्मा , जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सम्माननीय अमित बघेल जी ,दसों राज के राज प्रधान , महिला अध्यक्ष श्रीमती सरिता बघेल जी,युवाध्यक्ष श्री चंद्रकांत वर्मा जी शामिल हुए साथ ही साथ समाज के बच्ची द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम नृत्य, के साथ साथ प्रतिभावान छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया । एवं सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले महानुभावों को भी पुरस्कृत किया किया गया। इसके बाद सभी समाज के नपदाधिकारियों ने अपनी अपनी बात रखा। अंत में तिल्दा राज के राज प्रधान जी ने सभी स्वजातीय बंधुओं माताओं बहनों एवं ऊर्जावान युवाओं का आभार व्यक्त किया। मनोज वर्मा (स्वतंत्र) प्रधान संपादक प्रथम 10तक न्यूज़ Post Views: 88 Post navigation छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज तिल्दा राज का 79 वां राज अधिवेशन दिव्यात्मा बिसरू राम बघेल (पटेल) जी की स्मृति सभा स्थल ग्राम नीलजा ( सारागांव ) में संपन्न।। देश एवं विदेश के 300 सामाजिक कार्यकर्ताओ देवभूमि उत्तराखंड के हरिद्वार के 5 स्टार होटल MJ सरोवर पोर्टिको में International Human Rights & Crime Control Organization ने सम्मानित किया = मोहित नवानी