रायपुर:-13जनवरी, तेलीबांधा वीआईपी रोड स्थित निर्माणाधीन रेसिडेंसियल कॉम्प्लेक्स अविनाश एलीगेंस में हुए बड़े हादसे के बाद एक और खुलासा हुआ है. यहां 24 अक्टूबर को भी एक हादसा हो चुका है जिसमें एक युवती की मौत हो चुकी है. वहीं 11 जनवरी को हुए हादसे में दो मजदूरों की मौत हो चुकी है. अब खबर है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में एफआईआर दर्ज किए जाने की तैयारी है। लेकिन सवाल ये है कि जब 24 अक्टूबर को हादसे में युवती की मौत हो चुकी है कि तो फिर यहां मजदूरों की जान से खिलवाड़ क्यों किया गया।

तेलीबांधा स्थित Avinash Elegance में 11 जनवरी को स्लैब और लोहे का स्ट्रक्चर गिरने से मृत दोनों मजदूरों रहमत बेग खान करहीबाजार बलौदाबाजार और रामदास पंडो बलरामपुर के शव का पीएम कराया गया. ऊंचाई से गिरने और मलबे में दबने से आई चोटों के कारण उनकी मौत हुई. जबकि छह मजदूरों का इलाज अभी जारी है. खबर है कि इसी कॉम्प्लेक्स में 24 अक्टूबर को भी हादसा हुआ था. जिसमें 19 साल की मजदूर युवती कौशिल्या साहू पिता बेनूधर साहू निवासी थरगांव बिलाईगढ़ की छठवें माले से गिरने से मौत हुई थी।

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed