छत्तीसगढ़:- 13जनवरी, छत्तीसगढ़ में फिर हाड़ कंपा देने वाली ठंड से राहत मिलने वाली है। क्योकिं, मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। जी हां IMD ने छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्सों में गरज चमक के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। 11 जिलों में हल्की बारिश की मौसम विभाग के मुताबिक, 14 जनवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में संभावित है। जिसके चलते बारिश होने के आसार है। मौसम विभागने सरगुजा और बिलासपुर संभाग में आज हल्की बारिश की संभावना जताई है। वहीं, अगले 2 दिनों तक तापमान में वृद्धि के आसार हैं। इसके बाद 16 जनवरी से फिर ठंड बढ़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के तीन संभागों में शीतलहर चल रही है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि प्रदेश में उत्तर शुष्क (ड्राई) हवा छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर रही है, जिसका असर तीन संभागों में सबसे ज्यादा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 24 घंटे तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद तापमान में क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है, इससे ठंडी से राहत मिलेगी। Post Views: 106 Post navigation बच्चों के मोबाइल इस्तेमाल को सीमित करने की तैयारी…. पूर्व आबकारी मंत्री लखमा की गिरफ्तारी के विरोध में आज सुकमा रहेगा बंद…