अहमदाबाद:-10जनवरी, गुजरात सरकार ने कहा कि विशेषज्ञों से परामर्श इस्तेमाल को सीमित करने के के बाद दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। वह बच्चों के लिए मोबाइल फोन और सोशल मीडिया के लिए दिशानिर्देश पेश करेगी। इसने इस बात पर जोर दिया कि स्क्रीन पर अधिक समय बिताना बच्चों के लिए अच्छा नहीं है। हाल ही में, ऑस्ट्रेलिया ने 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया। चीन भी बच्चों को मोबाइल फोन से दूर रखने की कवायद में जुटा हुआ है। दुनिया के कई देश मोबाइल फोन और सोशल मीडिया की वजह से कम उम्र के बच्चों से जुड़ी चिंताओं से परेशान हैं। शिक्षा राज्य मंत्री प्रफुल पंसेरिया ने संवाददाताओं को बताया कि इसका उद्देश्य बच्चों को मोबाइल फोन से दूर रखना तथा उन्हें खेल के मैदानों में लाना और पढ़ाई की ओर रुझान बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों से परामर्श के बाद दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। Post Views: 77 Post navigation छात्रा से अश्लील हरकत , शिक्षक को भेजा जेल… महिला का अश्लील फोटो फेसबुक पर अपलोड करने के आरोप में जेल