लोकेशन – भानुप्रतापपुर, कांकेर रिपोटर – गंगेश बघेल एंकर-:- भानुप्रतापपुर पुलिस ने एक महिला के नाम व फोटो लगाकर फेसबुक पर फेक आईडी तैयार कर अश्लील फोटो अपलोड कर बदनाम करने के मामले में मध्यप्रदेश से एक युवक को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार युवक को न्यालय में पेस किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी आकाश पाल पिता रामसिंह पाल उम्र 23 वर्ष निवासी इमलिया पाटोरन ग्राम करसेना थाना सुभाषपुरा जिला शिवपुरी मध्यप्रदेश के खिलाप एक महिला ने बीते दिनों थाना में आवेदन देकर शिकायत की थी। जिस पर पुलिस ने अपराध क्रमांक-239/2024 धारा 67 आईटी एक्ट का मामला दर्ज किया गया था। Post Views: 159 Post navigation बच्चों के मोबाइल इस्तेमाल को सीमित करने की तैयारी…. मोवा ओवरब्रिज की गुणवत्ताहीन मरम्मत पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव…