महासमुंद:- 10 जनवरी, महासमुंद जिला मुख्यालय से 8 किमी दूर शासकीय उच्च त र माध्यमिक शाला ग्राम चिंगरौद में अध्यापन कार्य के दौरान एक 55 साल के शिक्षक गणेश राम निवासी मौहारी भाठा द्वारा एक 14 साल की छात्रा के साथ अश्लील हरकत किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। पालकों की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने शिक्षक के विरूद्ध धारा 74 बीएनएस तथा 10 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे रिमांड पर जेल भेज दिया है। सूत्रों तथा ग्रामीणों ने बताया कि उक्त शिक्षक की यह करतूत पहली बार नहीं है ब ल्कि, इसके पूर्व भी यह अनेक छात्राओं के साथ अश्लील हरकत कर चुका है। वह रोजाना शराब का सेवन कर स्कूल पहुँचता था। Post Views: 65 Post navigation वनाधिकार पट्टा के लिए रैली निकालकर राजस्व विभाग के नाम सौपा ज्ञापन बच्चों के मोबाइल इस्तेमाल को सीमित करने की तैयारी….