रायपुर:- 16 जनवरी, उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ के राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचने पर राज्यपाल श्री रमेन डेका सहित केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आत्मीय स्वागत किया। गौरतलब है कि उपराष्ट्रपति श्री धनखड़ गुरूघासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर में आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होगें। इस अवसर पर विमानतल पर विधायक सर्व श्री पुरंदर मिश्रा और अनुज शर्मा, प्रभारी मुख्य सचिव श्रीमती रेणु पिल्लै, डीजीपी श्री अशोक जुनेजा, आई जी श्री अमरेश मिश्रा, कलेक्टर डॉक्टर गौरव सिंह तथा एसएसपी श्री लाल उमेद सिंह भी उपस्थित थे। Post Views: 120 Post navigation गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर के 11 वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए उपराष्ट्रपति…. शराब घोटाला मामला पूर्व मंत्री लखमा की गिरफ्तारी पर सीएम साय बोले- ‘ईडी की जांच जारी है, दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा…