जगदलपुर:-17 जनवरी, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले के सीमांत इलाके पामेड़-बासागुड़ा-उसूर एरिया में मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में जवानों ने 12 नक्सली को मार गिराया है। वहीं मौके से नक्सलियों के शव और बड़ी मात्रा में हथियार बरामद होने की भी जानकारी सामने आई है। मारे गए नक्सलियों के शवों को नम्बी सीआरपीएफ कैंप में रखा गया है, शवों के शिनाख्त की कार्रवाई जारी है।

जानकारी अनुसार गुरुवार को दक्षिण बस्तर डिवीजन पामेड़-बासागुड़ा-उसूर एरिया में PLGA बटालियन नम्बर 1 और CRC (सेंट्रल रीजनल कमेटी) कंपनी के साथ पुलिस की बड़ी मुठभेड़ हुई। फिलहाल इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

बता दें कि बीजापुर क्षेत्रान्तर्गत साउथ बस्तर एरिया के जंगलों में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी बीजापुर, डीआरजी सुकमा, डीआरजी दंतेवाड़ा, कोबरा 204, 205, 206, 208, 210 और केरिपु 229 बटालियन की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान आज 16 जनवरी की सुबह 09:00 बजे से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर कई बार मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान होने के संभावना है, फिलहाल, घटनास्थल पर सर्च अभियान जारी है।

वापसी तक ज़ारी रहेगा ऑपरेशन
मिली जानकारी के अनुसार, जवानों की सकुशल वापसी तक ऑपरेशन (Naxal News ) जारी रहेगा। नक्सल सेल से जुड़े अधिकारी का कहना है कि, जवान सीधे बटालियन से भिड़े है। अब भी कई नक्सली घेराबंदी में हो सकते है। ऑपरेशन अभी बंद नहीं किया गया है। नक्सली मौजूद होंगे तो दोबारा मुठभेड़ संभव हो सकता है। इधर नारायणपुर में सर्च ऑपरेशन पर निकले 2 जवान IED ब्लास्ट में घायल हुए थे। घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं गृह मंत्री विजय शर्मा घायल जवानों से मिलने नारायणा अस्पताल पहुंचे।

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed