समाचार रायपुर प्रथम दस्तक न्यूज शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुड़पार, सिमगा लीडर ट्रेनर स्काउट oplus_1024oplus_1024 ईनूराम वर्मा के निर्देशन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हथबन्ध (सिमगा) की 23 बालिकाओं ने आरुग हे कलसा दाई आरुग बाती ओ … गीत पर जोत जंवारा के साथ तथा ये प्रयागराज है…. महाकुंभ गीत पर गंगा आरती करते हुए सुपर डुपर बेहतरीन नृत्य प्रस्तुत किया जिसमें ईनूराम वर्मा स्वयं नृत्य कर रहे थे। उक्त सभी बालिकाएं भारत स्काउट्स एवँ गाइड्स छत्तीसगढ़ में सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं,जिसमें से कुछ राज्य पुरस्कार गाइड भी हैं। इसके अलावा धनेश्वर वर्मा के निर्देशन में झीपन के बच्चों द्वारा कर्मा एवं सुआ नृत्य प्रस्तुत किया गया तथा राज के सांस्कृतिक प्रभारी नरेश वर्मा के निर्देशन मेंप संगीतमय शानदार प्रस्तुति दी। इन सभी स्वजातीय छात्र छात्राओं की सभी अतिथियों ने जमकर तारीफ की और सराहना किया।इस मनमोहक कार्यक्रम की लिए कई प्रोस्ताहन राशि के साथ साथ पुरस्कार से कलाकार छात्रों छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्काउट एवं गाइड ट्रेनर इनु राम वर्मा जी की भी सभी ने सराहना किया और सम्मानित किया। —————————————- 35 रेंजर एवँ गाइड्स तथा 25 स्काउट्स एवँ रोवर कुल 60 स्काउट गाइड रोवर रेंजर ने भोजन एवँ जल वितरण के साथ स्वच्छता कार्य एवँ पार्किंग व्यवस्था में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज बलौदाबाजार राज के राज अधिवेशन में विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री एस के गेंदले के निर्देश पर ईनूराम वर्मा के कुशल नेतृत्व एवँ धनेश्वर प्रसाद वर्मा सहायक स्काउट मास्टर के साथ सेवा प्रदान किए। मनोज वर्मा (स्वतंत्र) प्रधान संपादक एवं मीडिया प्रभारी रायपुर राज 8689975743 Post Views: 511 Post navigation *समाजसेवी श्री मोहित नवानी जी बने राष्ट्रीय एकता मिशन रजि0 नीति आयोग नई दिल्ली के पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष* *आचार संहिता प्रभावी होते ही सम्पत्ति विरूपण पर कार्यवाही शुरू*