प्रथम दस्तक न्यूज
रायपुर छत्तीसगढ़


अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन भारत के संस्थापक एवं अध्यक्ष पंडित मोहित नवानी जी का जन्मदिन पूरे देश के साथ-साथ विदेशों में भी बड़े धूमधाम से केक काटकर संगठन के पदाधिकारी से लेकर सदस्य अपने अपने स्थान पर मना रहे हैं इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी मीडिया सेल एवं प्रथम दस्तक न्यूज़ चैनल के प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यालय में अपनी टीम के साथ पंडित मोहित नवानी जी के जन्मदिन की अवसर पर छत्तीसगढ़ के रायपुर में केक काट कर जन्मदिन मनाया गया इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रभारी मीडिया मनोज वर्मा स्वतंत्र ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जानकारी दिया कि संगठन की मीडिया सेल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी,समस्त प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारिणी की जल्द घोषणा किया जाएगा उन्होंने बताया की लिस्ट तैयार हो चुका है और स्वतंत्र ने यह भी बताया कि कुछ दिनों में मीडिया टीम की घोषणा संस्थापक एवं अध्यक्ष महोदय जी की आदेश अनुसार हम उसकी लिस्ट जारी करेंगे छत्तीसगढ़ संगठन को लेकर बैठकों का दौर चल रहा है योग्य टीम तैयार कर छत्तीसगढ़ में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन भारत IHRCCO INDIA की टीम की मजबूत टीम की घोषणा किया जाएगा। श्री वर्मा ने बताया कि पूरे भारत में टीम को मजबूती प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय प्रभारी मीडिया मनोज वर्मा स्वतंत्र कुछ महीनों से पूरे प्रदेशों का सघन दौरा कर रहे है और टीम को मजबूत करने की दिशा में रात दिन मेहनत कर रहे । छत्तीसगढ़ एवं महाराष्ट्र की टीम के सभी पदाधिकारियों ने संस्थापक /अध्यक्ष एवं युवाओं के ब्रांड एम्बेसडर पंडित मोहित नवानी जी की लंबी उम्र की परमेश्वर से कामना एवं हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर भानु प्रसाद वर्मा,चंद्र शेखर मेहेर,श्याम सिंह ठाकुर , मिथलेश वर्मा , मन्नू वर्मा ,भामा साहू ,मुस्कान वर्मा,सती देवांगन,प्रियंका साहू,चंदू तांडी,धर्मेंद्र सरोज , जितेंद्र सिंह (बच्चा ) और भी सदस्यगण की मौजूदगी रही।
मनोज वर्मा (स्वतंत्र)
राष्ट्रीय प्रभारी (मीडिया)
अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं
अपराध नियंत्रण संगठन भारत

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*ग्राम पंचायत मसोरा में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर श्रमिकों के लिए विधिक जागरूकता शिविर* *प्रथम १० तक न्यूज़ रानू ध्रुव जिला ब्यूरो चीफ कोंडागांव* *कोण्डागांव 01 मई 2026/* अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली/राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के दिशा निर्देशानुसार एवं *माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्री खिलावन राम रिंगरी* के मार्गदर्शन एवं *सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव कु० गायत्री साय* के नेतृत्व में *प्रतिधारक अधिवक्ता श्री सुरेन्द्र भट्ट एवं अधिकार मित्र रंजन बैध व लोकेश यादव* के द्वारा ग्राम पंचायत मसोरा में एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के श्रमिकों, कृषकों, महिलाओं एवं असंगठित क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों को उनके विधिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूकता करना था। कार्यक्रम के दौरान *प्रतिधारक अधिवक्ता श्री सुरेन्द्र भट्ट* ने बताया कि प्रत्येक श्रमिकों को समान कार्य के लिए समान वेतन प्राप्त करने का अधिकार है तथा किसी भी प्रकार के शोषण के विरूद्ध वह विधिक सहायता प्राप्त कर सकता है। साथ ही न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, कार्यस्थल पर सुरक्षा, बोनस, मातृत्व लाभ, पेंशन योजनाएं तथा श्रमिकों के लिए उपलब्ध विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए, श्रमिकों को ई-श्रम पोर्टल में पंजीयन के लाभों, आयुष्यमान भारत योजना एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही महिला श्रमिकों के लिए विशेष सत्र आयोजन किया गया, जिसमें कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संरक्षण, मातृत्व अवकाश एवं महिला सुरक्षा कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर सरपंच, सचिव व बड़ी संख्या में युवा, महिलाओं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।