साइबर फ्रॉड को रोकने के लिए रायपुर रेंज में साइबर शील्ड ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसके तहत एक बड़ी कामयाबी पुलिस को मिली है। 3 नाइजीरियन स्टूडेंट करोड़ों की ठगी के आरोपी निकले। ये तीनों रायपुर की ही निजी यूनिवर्सिटी में पढ़ते हैं। इन तीनों विदेशी छात्रों ने ठगी के पैसे भी देश से बाहर भेजे। पुलिस ने साइबर फ्रॉड के अलग-अलग मामलों में 8 महिलाओं समेत 62 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। IG अमरेश मिश्रा ऑपरेशन शील्ड चला रहे हैं। ज्यादातर अकाउंट दूसरे लोग साइबर ठगी के पैसों के लेनदेन के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके बदले वे लोग अकाउंट मालिक को मंथली या कमीशन बेसिस पर पैसे दिया करते थे। पुलिस ने इन आरोपियों की लोकेशन और टेक्निकल इनपुट के आधार पर धरपकड़ शुरू की। पुलिस जांच में रायपुर के एक निजी यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे 3 विदेशी नाइजीरियन स्टूडेंट भी ठग निकले। IG के मुताबिक, इन्होंने ठगी के रुपए विदेशों में भी भेजे थे। पुलिस ने बशीर सुलेमान, अमीनू गरबा, अब्दुल अजीज को हॉस्टल से गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस ने दूसरे राज्यों से भी गिरफ्तारी की है। Post Views: 109 Post navigation CM साय से कुमारमंगलम बिड़ला ने छत्तीसगढ़ में निवेश संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की… उद्योगपतियों की तरह ही डीजल की वैट दर और बिजली दर में आम जनता को भी छूट दे