छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शनिवार की सुबह-सुबह बड़ा हादसा हो गया है। यहां तिल्दा के ग्राम बरतोरी में स्थित संजय केमिकल फैक्ट्री में जबरदस्त आग लग गई। हादसे में आग की लपटें इतनी तेज हैं कि संजय केमिकल फैक्ट्री का पूरा प्लांट आग की चपेट में आ गया है। केमिकल की फैक्ट्री होने से यहां आग के कारण दो घंटे से प्लांट में भारी ब्लास्टिंग जारी है। इस कारण कई किलोमीटर दूर से भी आग की लपटें और काला धुंआ देखा जा सकता है। फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और तिल्दा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गईं हैं। हादसे में आग पर काबू करने की कोशिश दमकल की टीम द्वारा की जा रही है। Post Views: 142 Post navigation लिंग चयन और भ्रूण हत्या जैसे जघन्य अपराध के विरुद्ध किया गया जागरूक, बालिका दिवस के अवसर पर … CM साय से मिले रामदेव बाबा योग को लेकर कही ये बात …