दीप्ति दुबे वर्तमान सभापति प्रमोद दुबे की पत्नी हैं और एक मनोवैज्ञानिक (साइकोलॉजिस्ट) के रूप में सक्रिय हैं। उनका मानसिक स्वास्थ्य क्लीनिक है और वे सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेती हैं। शिक्षा और सामाजिक सेवा में समर्पित व्यक्तित्व दीप्ति दुबे का जीवन शिक्षा और समाजसेवा के प्रति उनके समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने साइकोलॉजी में मास्टर्स के साथ-साथ हिंदी साहित्य में एमए किया है। वर्तमान में वे पीएचडी कर रही हैं और पत्रकारिता में डिप्लोमा भी प्राप्त किया है। मनोवैज्ञानिक और काउंसलर के रूप में, वे अपने मानसिक स्वास्थ्य क्लीनिक के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने में अहम योगदान दे रही हैं। उनकी सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों ने उन्हें रायपुर और उससे जुड़े समुदायों में एक खास पहचान दिलाई है। Post Views: 117 Post navigation धान खरीदी का आंकड़ा हुआ 145 लाख मीट्रिक टन के पार… CM साय ने चिल्कापल्ली के रहवासियों को दी बधाई…आजदी के बाद पहली बार पहुंची बिजली,