भूपेश बघेल ने भाजपा पर कसा तंज फेसबुक पेज पर लिखा की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी अपने गृहनगर कुनकुरी में धमका चमका कर चुनाव लड़ना चाहते हैं। कल नगर पंचायत के लिए नामांकन ख़त्म हुए और कांग्रेस प्रत्याशियों को धमकी देने का सिलसिला शुरु हो गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को काम धंधे बंद करवा देने की धमकियां भी दी जा रही हैं। युवा कार्यकर्ताओं को पैसे देकर बरगलाने की कोशिशें हो रही हैं। धमकी चमकी के इस भाजपाई कारनामे में छुटभैये नेताओं से लेकर सांसद तक शामिल हैं। मुख्यमंत्री जी क्या आपको अपने गृहनगर तक में हार का डर सता रहा है? या अब यही भाजपा की चुनावी रणनीति है अमित शाह जी? बहरहाल, कांग्रेस का नारा अब भी यही है – डरो मत। हम लड़ेंगे और जीतेंगे। Post Views: 102 Post navigation भूपेश के साथ मिलकर कांग्रेस उम्मीदवार दीप्ति ने भरा फॉर्म… भाजपा प्रत्याशी बने सचिन मेघानी के कार्यालय का शुभारंभ सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया…..