समाचार नई दिल्ली
मनोज वर्मा (स्वतंत्र)
प्रथम 10तक न्यूज

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन भारत IHRCCO INDIA के संस्थापक/अध्यक्ष एवं युवाओं के ब्रांड एम्बेसडर माननीय पंडित मोहित नवानी जी के नेतृत्व में पूरे देश भर में संगठन की ओर से रक्तदान महादान एवं सदस्यता महा अभियान कार्यक्रम का आगाज सभी प्रदेशों में अपने अपने स्तर पर कर दिया गया है इस अवसर पर श्री नवानी जी ने संगठन के सभी,राष्ट्रीय,प्रदेश,जिला,तहसील, एवं सदस्यों को गूगल मीट मीटिंग के माध्यम से जानकारी देते हुए कहा कि संगठन के द्वारा किए जा रहे कार्यक्रम को अपने अपने स्तर पर सफल बनाने के लिए कार्य कर मानव समाज के हित में के लिए कार्य करना हमारी संगठन का मुख्य उद्देश्य है इसी उद्देश्य को लेकर हमें आगे बढ़ना है । हमारी संगठन पूरे देश में मजबूती से कार्य कर रही है सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों की इसमें भरपूर सहयोग मिल रहा है । इस अवसर पर सभी ने अपनी अपनी मुद्दे एवं बातों पर चर्चा किया और सभी का जवाब नवानी जी ने बड़ी ही सरलता से दिया सभी पदाधिकारिओं एवं सदस्यों की आश्वस्त करते हुए कहा कि हमारे कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की अगर बढ़ा आती हैं तो हम उसके लिए निराकरण के लिए भी तैयार है। इस अवसर पर सभी प्रदेश के पदाधिकारीओ राष्ट्रीय कार्यकारणी में सर्व श्री अजय मिश्रा जी राष्ट्रीय संयोजक , श्री कैलाश पांडे जी इंदौर मध्य प्रदेश , श्री भरत पंजाबी जी ,परमेश्वरम जी पुणे से अमित तिवारी जी, अनिल भाटिया जी प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा, संतोष जी उड़ीसा,संजय जी, प्रीति नायर जी मुंबई ,मोहिनी जी,आलोक जी , मीरा जी,विमला जी, रूपा जी, दिल्ली,झारखंड , राजस्थान,महाराष्ट्र, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, वेस्ट बंगाल कोलकाता, उत्तर प्रदेश,हिमाचल सिलीगुड़ी,गुजरात,छत्तीसगढ़,पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड,असम,एवं सभी प्रदेश के प्रतिनिधि इस मीटिंग में शामिल हुए। अंत में श्री नवानी जी ने सभी प्रदेशों में रक्तदान महाअभियान और सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए एवं सभी प्रदेशों में संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कार्यकारणी पर जोर दिया।

मनोज वर्मा (स्वतंत्र)
प्रथम 10तक न्यूज
प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी
IHRCCO INDIA

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*ग्राम पंचायत मसोरा में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर श्रमिकों के लिए विधिक जागरूकता शिविर* *प्रथम १० तक न्यूज़ रानू ध्रुव जिला ब्यूरो चीफ कोंडागांव* *कोण्डागांव 01 मई 2026/* अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली/राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के दिशा निर्देशानुसार एवं *माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्री खिलावन राम रिंगरी* के मार्गदर्शन एवं *सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव कु० गायत्री साय* के नेतृत्व में *प्रतिधारक अधिवक्ता श्री सुरेन्द्र भट्ट एवं अधिकार मित्र रंजन बैध व लोकेश यादव* के द्वारा ग्राम पंचायत मसोरा में एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के श्रमिकों, कृषकों, महिलाओं एवं असंगठित क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों को उनके विधिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूकता करना था। कार्यक्रम के दौरान *प्रतिधारक अधिवक्ता श्री सुरेन्द्र भट्ट* ने बताया कि प्रत्येक श्रमिकों को समान कार्य के लिए समान वेतन प्राप्त करने का अधिकार है तथा किसी भी प्रकार के शोषण के विरूद्ध वह विधिक सहायता प्राप्त कर सकता है। साथ ही न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, कार्यस्थल पर सुरक्षा, बोनस, मातृत्व लाभ, पेंशन योजनाएं तथा श्रमिकों के लिए उपलब्ध विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए, श्रमिकों को ई-श्रम पोर्टल में पंजीयन के लाभों, आयुष्यमान भारत योजना एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही महिला श्रमिकों के लिए विशेष सत्र आयोजन किया गया, जिसमें कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संरक्षण, मातृत्व अवकाश एवं महिला सुरक्षा कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर सरपंच, सचिव व बड़ी संख्या में युवा, महिलाओं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।