शाह राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में आचार्य विद्यासागर महाराज की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित समाधि स्मृति महा महोत्सव में शिरकत करेंगे। इस दौरान वे मां बम्लेश्वरी मंदिर में भी दर्शन करेंगे। शाह के दौरे के पहले चंद्रगिरी ट्रस्ट और प्रशासन ने कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली है। जानकारी के मुताबिक शाह 100 रुपए का स्मृति सिक्का जारी कर सकते हैं। अमित शाह दोपहर 12:55 बजे डोंगरगढ़ के प्रज्ञागिरी हेलीपेड पहुंचेंगे। 1:10 समाधि स्मृति महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 2:50 में मां बम्लेश्वरी मंदिर पहुंचकर माता के आशीर्वाद लेंगे। इसके बाद प्रज्ञा गिरी हेलीपैड से रायपुर जाएंगे। Post Views: 117 Post navigation रायपुर में गर्लफ्रेंड को तेजाब डाला फिर गला घोंट डाला और भी किये अत्याचार पढ़े पूरी खबर … कांग्रेस के घोषणा पत्र पर भाजपा ने लगाया बड़ा आरोप…