मिथलेश वर्मा/बलौदा बाजार

व्हाया लटुवा, पनगांव बाईपास 12.378 कि.मी. सड़क निर्माण में भूमि अर्जन हेतु बजट में मिली स्वीकृति

भरसेली, प्रतिष्ठा कॉलोनी, सोनपुरी मार्ग, व्हाया लटुवा मार्ग होते हुए पनगांव बाईपास सड़क तक होगा निर्माण

सम्पूर्ण रिंग रोड बनने का सपना हो रहा साकार
बलौदाबाजार l जिला मुख्यालय में ओव्हरलोड अंतर्गत यातायात के बढ़ते दबाव, प्रदूषण की गंभीरता को देखते हुए बीते वर्ष 2024-25 के बजट में कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा की पहल पर व्हाया लटुवा, पनगांव बाईपास सड़क निर्माण हेतु बजट में स्वीकृति थी, वर्तमान में उक्त कार्य हेतु नए बजट 2025-26 में भूमि अर्जन हेतु स्वीकृति प्रदान हो गई है जिससे की नगर में खुशी की लहर दौड़ रही है l

विदित हो कि पूर्व में स्वीकृत बाईपास को रिंग रोड बनना प्रस्तावित था जिसमें आधा राउंड नगर के उत्तर-पश्चिम दिशा के ग्राम- लटुवा, शुक्लाभाटा, सोनपुरी, छुईहा, भरसेली एवं आधा राउंड नगर के दक्षिण-पूर्व दिशा के ग्राम- परसाभदेर (कुकुरदी), कोकड़ी, रिसदा की ओर बनकर सम्पूर्ण रिंग रोड बनना प्रस्तावित हुआ था किन्तु स्वीकृत राशि की कमी के चलते पूर्व में केवल दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर का आधा बाईपास बन पाया था जिसमें ओव्हरलोड यातायात में पूरी तरह से निजात नहीं मिल पा रहे थे, उसका मुख्य कारण यह था कि लवन-कसडोल की ओर जाने वाले भारी वाहन भी मजबूरन रिसदा, रायपुर रोड बाईपास के लंबे रास्ते को तय करना और जैसे ही नो इंट्री समाप्त होती तो लवन-कसडोल की ओर जाने वाली गाड़ियां शहर के अंदर से गुजरने लगी थी जिससे आये दिन दुर्घटना, प्रदूषण बढ़ने लगे थे l वर्तमान बजट में स्वीकृति मिलने से शेष बचे आधे राउंड के पूरा होने से अब बाईपास रिंग रोड में तब्दील हो जायेगा जिससे नगर को भारीवाहन प्रवेश से छुटकारा मिलेगा साथ ही आसपास के ग्रामवासियों को भी सुगम मार्ग मिलेंगे और यातायात में दबाव समाप्त होगा l लोकनिर्माण अधिकारी से मौखिक रूप से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त स्वीकृत बाईपास सड़क नगर निवेश के प्रस्तावित मार्ग एम.आर. 16 ग्राम भरसेली, प्रतिष्ठा कॉलोनी, सोनपुरी मार्ग, व्हाया लटुवा मार्ग होते हुए पनगांव बाईपास सड़क में मिलकर सम्पूर्ण रिंग रोड में तब्दिल होगा l उक्त स्वीकृत हुए ऐतिहासिक कार्य पर नगर के प्रबुध्दजनों सहित नगरपालिका अध्यक्ष अशोक जैन, वरिष्ठ अधिवक्ता सतीश चंद्र श्रीवास्तव, वरिष्ठ भाजपा नेता विजय केशरवानी, योगेश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री एवं कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा के प्रति आभार प्रकट कर बधाईयां दी है l

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed