मिथलेश वर्मा/बलौदाबाजार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 अंतर्गत जिला बलौदाबाजार- भाटापारा के जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन की कार्यवाही शनिवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में सम्पन्न हुई।जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए श्रीमती आकांक्षा जायसवाल एवं उपाध्यक्ष के लिए श्री पवन साहु ने नामांकन दाखिल किया। अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के लिए केवल एक -एक उम्मीदवार के द्वारा नामांकन दाखिल करने एवं दाखिल नामांकन पत्र विधिमान्य पाए जाने पर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष निर्विरोध चुने गये। जिला पंचायत अध्यक्ष पद हेतु श्रीमती आकांक्षा जायसवाल एवं उपाध्यक्ष पद हेतु श्री पवन साहु को पीठासीन अधिकारी सुश्री दिव्या अग्रवाल ने निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया। प्रथम 10तक न्यूज चैनल एवं पोर्टल को लाइक शेयर सबस्क्राइब करें और बेल आइकॉन जरूर प्रेस करें 8689975743 Post Views: 94 Post navigation *राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल* *उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का किया गया सम्मान* IHRCCO INDIA एवं छत्तीसगढ़ पत्रकार जनकल्याण समिति के तत्वाधान में नारीशक्ति गौरव सम्मान समारोह रायपुर में होगा आयोजित।